पाकिस्तान के इतिहास में पहली बार पेट्रोल की कीमत 300 रुपए के पार, देश में आउट ऑफ कंट्रोल हुई महंगाई

पाकिस्तान में बिजली की बढ़ती दरों को लेकर मच रहे हाहाकार के बीच, देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें इतिहास में पहली बार 300 रुपये के पार पहुंच गई हैं। इसकी वजह से पहले से ही घोर आर्थिक संकटों का सामना कर रही पाकिस्तानी जनता के लिए चिंताएं और बढ़ गई हैं।

पाकिस्तान में वित्त मंत्रालय ने गुरुवार देर रात घोषणा की कि पेट्रोल की कीमत में 14.91 रुपये और हाई-स्पीड डीजल की कीमत में 18.44 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। खास बात यह है कि महज 16 दिन के अंदर पाकिस्तान सरकार ने दूसरी बार पेट्रोल- डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की है।

Petrol, Diesel Prices In Pakistan

यही वजह है कि पाकिस्तान के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब पेट्रोल और डीजल की कीमत 300 रुपये से अधिक बढ़ चुकी हैं। इसके साथ ही पाकिस्तान में अब एक लीटर पेट्रोल की कीमत 305.36 रुपये हो गई है। वहीं एक लीटर डीजल के लिए पाकिस्तानी नागरिक को 311.84 रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं।

आपको बता दें कि पाकिस्तान में आम जनता हर मोर्चे पर महंगाई की मार झेल रही है। बिजली दरों के बेहद महंगी हो जाने के कारण घर में रिकॉर्ड तोड़ कीमत चुकानी पड़ रही है। एक रिपोर्ट के मुताबिक प्रति यूनिट बिजली अब 50 रुपये के पार चली गई है।

खाने पीने की वस्तुएं पहले से महंगी हैं ऐसे में तेल की कीमतों में बढ़ोत्तरी होने से लोगों का जीना दूभर होने वाला है। पाकिस्तान को IMF ने 3 अरब डॉलर की मदद की मंजूरी दी है। लेकिन पाकिस्तान को ये मदद कर्ज के रूप में मिले हैं। और इसे चुकाने के लिए पाकिस्तान के पास कर्ज लेने के सिवाय और कोई उपाय नहीं हैं।

जानकारों का कहना है कि पाकिस्तान अब तक के सबसे मुश्किल आर्थिक दौर से गुजर रहा है। ऐसे में पाकिस्तानी रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले लगातार कमजोर हो रहा है। ऐसे में केंद्रीय बैंक की ओर से ब्याज दरें बढाया जा रहा है।

डॉलर के मकाबले पाकिस्तानी रुपए में फिर गिरावट आई है। यह 305.54 रुपये के रिकॉर्ड निचले स्तर पर बंद हुआ है। पाकिस्तान में केयरटेकर सरकार के सत्ता में आने के बाद से रुपये में 4.6 प्रतिशत की गिरावट आई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+