पाकिस्तान के पेशावर में ब्लास्ट, 15 लोग घायल
पेशावर। पाकिस्तान के पेशावर में ब्लास्ट हुआ है, जिसमें 15 लोगों के घायल होने की खबर आ रही है। यह धमाका पेशावर के निजी हॉस्पिटल के बाहर हुआ है। राहत एवं बचाव कार्य में घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। यह धमाका पेशावर के शुनवारी रिंग रोड़ पर दोपहर करीब 3 बजे हुआ।

पाकिस्तानी मीडिया द ट्रिब्युन के अनुसार, घायल हुए लोगों ने बताया कि एक शख्स उन पर हैंड ग्रेनेड फैंक रहा था। यह हमला किस तरह का था, इसको लेकर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
हालांकि, अभी तक की किसी भी आतंकी संगठन ने इस धमाके की जिम्मेदारी नहीं ली है और ना ही पुलिस ने इसे आतंकी हमला करार दिया है।












Click it and Unblock the Notifications