परवेज मुशर्रफ ने पाक को चेताया, परमाणु हमला किया तो भारत हमें खत्म कर देगा

नई दिल्ली। पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति और सेना प्रमुख जनरल परवेज मुशर्रफ ने कहा है पाकिस्तान ने अगर भारत पर परमाणु हमला किया तो भारत उसे खत्म कर देगा। यूएई में रह रहे मुशर्रफ ने कहा, हमने एक न्यूक्लिर बम फेंका तो भारत हम पर 20 बम फेंककर हमे खत्म कर देगा। ऐसे में हमें 50 बमों से बमला करना होगा, क्या कोई देश ऐसा कर सकता है। पुलवामा हमले के बाद दोनों देशों के मीडिया में चल रही जंग की खबरों पर मुशर्रफ ने ये बात कही।

माहौल ठीक हो तो लौटूंगा पाकिस्तान

माहौल ठीक हो तो लौटूंगा पाकिस्तान

परवेज मुशर्रफ ने इस दौरान कहा कि राजनीतिक माहौल ठीक होने के बाद वो पाक लौटेंगे। उन्होंने कहा कि इस सरकार के आधे मंत्री मेरे जानने वाले हैं और अटॉर्नी जनरल मेरे वकील रह चुके हैं, ऐसे में मुझे लगता है कि जल्दी ही मैं पाकिस्तान लौटूंगा।

मोदी से ज्यादा आग मेरे दिल में

मोदी से ज्यादा आग मेरे दिल में

परवेज मुशर्रफ ने हाल ही में एक भारतीय न्यूज चैनल से भी पुलवामा हमले को लेकर बात की थी। इसमें पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति ने कहा था कि नरेंद्र मोदी कहते हैं कि मेरे दिल में आग है। मैं कहता हूं जब कश्मीरी मारे जाते हैं और कश्मीरी बच्चों की आंखों में गोलियां लगती हैं, तो मेरे दिल में ज्यादा आग लगती है।

मानी थी जैश का हाथ होने की बात

मानी थी जैश का हाथ होने की बात

मुशर्रफ ने हमले को लेकर कहा था कि भारत में पाक को गालियां दी जा रही हैं जो कि ठीक नहीं है। ये माहौल को खराब करने की कोशिश है। आखिर इस हमले को लिए पाकिस्तानी की सरकार को क्यों दोष दिया जा रहा है। पुलवामा हमले में जैश का हाथ था, मेरी जैश के प्रति कोई संवेदना नहीं है। लेकिन इसमें इमरान सरकार की किसी तरह की भूमिका नहीं थी इसलिए पाकिस्तान को दोष देना बंद करिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+