दुबई-UAE में 20-20 करोड़ के आशीलान बंगले, जानिए परवेज मुशर्रफ के पास कितनी थी संपत्ति?
मुशर्रफ ने माना था कि वह ऐसे परिवार से आते हैं जिसके पास कुछ नहीं था। लेकिन अब वह लाखों में कमाते हैं। इस बारे में कोई भी जानकारी नहीं है कि आखिर मुशर्रफ कैसे इतने अमीर हो गए।

File Image: PTI
Pervez Musharraf: पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ का रविवार को निधन हो गया है। वह काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनका इलाज दुबई के एक अस्पताल में हो रहा था। कुछ महीने पहले ही डॉक्टरों ने कहा था कि पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति के निजी अंगों ने काम करना बंद कर दिया है और उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। भले ही परवेज मुशर्रफ खुद को मिस्टर क्लीन कहते थे मगर उन पर भ्रष्टाचार के कई इल्जाम लगे। ऐसा कहा गया कि मुशर्रफ ने पाकिस्तानी अवाम का पैसा लुटकर विदेशों में अपनी करोड़ों की संपत्ति खड़ी कर ली।

अमेरिका से खूब वसूले पैसे
मुशर्रफ के विरोधी कहते हैं कि उन्होंने आतंकवाद का डर दिखाकर अमेरिका से खूब पैसे बनाए। उन्होंने धन कमाने के लिए बड़ी संख्या में लोगों को अमेरिका को सौंप दिया था। हालांकि यह बात भी सच है कि परवेज मुशर्रफ अरबों डॉलर की संपत्ति के मालिक थे। ऐसा कहा जाता है कुछ संपत्तियां उनके नाम पर थीं, तो कुछ मुशर्रफ ने अपने परिवार के नाम कर दिया था। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक साल 2022 में मुशर्रफ के पास करीब दो मिलियन डॉलर की संपत्ति थी।

कई एजेंसियों ने परवेज मुशर्रफ की संपत्ति की जांच की
एक मुकदमे की सुनवाई के दौरान पाकिस्तान की स्पेशनल एंटी टेरेरिज्म कोर्ट (ATC) ने द फेडरल इनवेस्टिगेटिव एजेंसी (FIA) को परवेज मुशर्रफ की संपत्ति का पता लगाने को कहा था। टर्म्स ऑफ रेफरेंस (टीओआर) ने परवेज मुशर्रफ से उनकी अकूत संपत्ति के बारे में पूछताछ की थी। उनसे पूछा गया था कि आखिर उन्होंने इतनी बड़ी रकम कैसे पाकिस्तान के बाहर विदेशों में भेज दी। नेशनल अकाउंटबिलिटी ब्यूरो (NAB) और कई और एजेंसियों ने भी उनके खिलाफ कई तरह की जांच की हैं।

मुशर्रफ को रिटायरमेंट पर मिले थे 2 करोड़
पाकिस्तान के एक पत्रकार अहमद नूरानी ने खुलासा किया था कि मुशर्रफ को रिटायरमेंट पर सरकार से तो दो करोड़ रुपए मिले थे लेकिन उन्होंने लंदन और UAE में करोड़ों रुपए के दो फ्लैट खरीदे थे। एक फ्लैट उन्होंने लंदन के आलीशान हाइड पार्क इलाके में खरीदा था। इसकी कीमत उस दौर में 20 करोड़ रुपये बताई गई थी। इसके अलावा उन्होंने दुबई में भी 20 करोड़ रुपये का शानदार फ्लैट खरीदा था। FIA ने अपनी रिपोर्ट में अदालत को मुशर्रफ के करीब आधे दर्ज बैंक अकाउंट्स की जानकारी सौंपी थ। ये बैंक दुबई और लंदन के थे।

पाकिस्तान में भी अकूत संपत्ति के मालिक थे मुशर्रफ
मुशर्रफ के विदेशी बैंकों में करीब दो करोड़ डॉलर रुपये और पाकिस्तान के बैंक में 12.5 लाख रुपये जमा थे। न सिर्फ विदेश बल्कि मुशर्रफ के पास पाकिस्तान में भी अकूत संपत्ति थी। उनके पास कराची में 50 लाख रुपये की कीमत का मकान, खायबान ए फैजल फेस 8 में 15 लाख रुपये का प्लॉट, कराची के डिफेंस हाउसिंग अथारिटी में 15 लाख का प्लॉट, इस्लामाबाद के 7.5 करोड़ रुपये का प्लॉट, लाहौर के 60 लाख रुपये का प्लॉट और इस्लामाबाद के शेहजाद में 60 लाख रुपये की कीमत का एक फॉर्म हाउस मौजूद था।

कैसे इतने अमीर बने परवेज मुशर्रफ?
चुनाव आयोग में मुशर्रफ द्वारा ने दायर किए गए दस्तावेजों के मुताबिक उनकी पत्नी के पास अल फलाह बैंक के 1.96 मिलियन के शेयर हैं। इसके अलावा उनके नाम पर 170 तोले सोने के गहने, 6 लाख रुपए के फर्नीचर हैं। हालांकी उन्होंने अपने चुनावी हलफनामें किसी भी विदेशी खाते का जिक्र नहीं किया था। अपनी आत्मकथा- इन द लाइन ऑफ फायर में मुशर्रफ ने माना था कि वह ऐसे परिवार से आते हैं जिसके पास कुछ नहीं था। लेकिन अब वह लाखों में कमाते हैं। इस बारे में कोई भी जानकारी नहीं है कि आखिर मुशर्रफ कैसे इतने अमीर हो गए।












Click it and Unblock the Notifications