Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Peru Gold Mine में आग लगने से 27 लोगों की मौत, दो दशकों में देश की सबसे भीषण आग

दक्षिणी पेरू में सोने की एक छोटी खदान में आग लगने से 27 लोगों की मौत हो गई। हादसे के बारे में इंटरनेशनल मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि दो दशक से अधिक समय में ये सबसे भयानक हादसा है।

Peru Gold Mine

Peru Gold Mine में दर्दनाक हादसा हुआ। समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि 27 लोगों की मौत हुई है। स्थानीय मीडिया और सोशल मीडिया पर तस्वीरों में खदान से धुआं निकलते देखा गया।

दक्षिणी पेरू में एक छोटी सी सोने की खान में आग लगने के बारे में सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, हादसे में 27 लोगों की मौत हुई। अधिकारियों ने रविवार को कहा, दो दशकों से अधिक समय में देश की सबसे घातक खनन दुर्घटना हुई है।

एक बयान में, स्थानीय सरकार ने कहा कि अरेक्विपा के दक्षिणी क्षेत्र में शनिवार की सुबह शॉर्ट-सर्किट से आग लग गई। खदान का संचालन यानाक्विहुआ (Yanaquihua) करती है। रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी छोटे पैमाने की फर्म है।

हादसे के बाद कंपनी ने कोई जवाब नहीं दिया है। सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, स्थानीय अभियोजक गियोवन्नी माटोस ने रविवार को स्थानीय टेलीविजन को बताया, "यानाक्विहुआ पुलिस स्टेशन ने इसकी पुष्टि की है, 27 लोगों की मौत हुई है।"

बता दें कि पेरू दुनिया का शीर्ष सोना उत्पादक और दूसरा सबसे बड़ा तांबा उत्पादक है। पेरू के ऊर्जा और खान मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, यह घटना 2000 के बाद से सबसे घातक खनन दुर्घटना है।

2022 में, लैटिन अमेरिकी खनन में सुरक्षा चिंताएं उजागर हुई थीं। देश भर में खनन दुर्घटनाओं में 38 लोग मारे गए थे। 2002 में पेरू का सबसे घातक वर्ष था जब विभिन्न खनन दुर्घटनाओं में 73 लोग मारे गए थे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+