Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

5 गुनी रफ्तार से बैलिस्टिक मिसाइलों का निर्माण कर रहा चीन, 5 सालों में ड्रैगन के पास होंगे 1000 खतरनाक हथियार

चीन ने अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) लॉन्चरों का विस्तार 5 गुना बढ़ा दिया है। अमेरिका के एक शोधकर्ता ने इसका खुलासा किया है। हालांकि चीन द्वारा अचानक तेजी से घातक मिसाइल निर्माण के पीछे पीछे क्या कारण हैं इसकी वजह अभी तक नहीं बताई गई है।

आपको बता दें कि चीन लगातार 8 वर्षों से अपना रक्षा बजट बढ़ाता जा रहा है। साल 2023 में फिर उसने अपने रक्षा बजट में 7.2 फीसदी का इजाफा किया है। इस बार चीन का रक्षा बजट 18.36 लाख करोड़ रुपए का था। यह भारत के रक्षा बजट से करीब तीन गुना बड़ा है।

People’s Liberation Army Rocket Force Order

अमेरिका में एक शोधकर्ता डेकर एवेलेथ ने PLA रॉकेट फोर्स (PLARF) से जुड़ा एक खुलासा किया है। मॉन्टेरी में मिडलबरी इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज के शोधार्थी एवेलेथ ने कहा कि चीन के पास अब कई प्रकार की मिसाइलें हैं जो कई विशिष्ट मिशनों को अंजाम दे सकती है।

इनमें ताइवानी सुरक्षा को बेअसर करना, समुद्र या बंदरगाह पर अमेरिकी युद्धपोतों को निशाना बनाना, या जवाबी परमाणु हमले करना शामिल है। गौरतलब है कि एक दशक पहले चीन के पास सिर्फ 50 ICBM थीं। इनमें से सिर्फ 30 ही अमेरिका के मुख्य भूमि तक पहुंचने में कामयाब हो सकती थीं।

डेकर एवेलेथ ने जुलाई में लड़ाई का एक अद्यतन PLARF आदेश प्रकाशित किया। एवेलेथ की साख पश्चिमी देशों में काफी अधिक है, क्योंकि ये वहीं शख्स हैं जिन्होंने सबसे पहले 2021 में चीन के अंदरूनी हिस्सों में बनाए जा रहे विशाल मिसाइल साइलो क्षेत्रों की पहचान की थी।

एवेलेथ की रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन वर्तमान में पारंपरिक और परमाणु भूमि-आधारित मिसाइल लांचरों के अपने शस्त्रागार का मौलिक रूप से विस्तार करने की प्रक्रिया में है। पिछले एक दशक में, चीन ने PLARF में लड़ाकू मिसाइल ब्रिगेड की संख्या दोगुनी कर दी है।

ये मिसाइल पारंपरिक और परमाणु हथियार दोनों को फायर करने में सक्षम हैं। ये मिसाइल सुरक्षा से बचने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं और हाइपरसोनिक ग्लाइड वाहनों से लैस हैं। रिपोर्ट के मुताबिक चीन के पास 2028 तक 1,000 से अधिक बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्चर होंगे, जिनमें से 507 परमाणु-सक्षम होंगे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+