पेंटागन ने पहली बार UFO का जारी किया वीडियो, एलियंस को लेकर दी ये बड़ी जानकारी
नई दिल्ली, 18 मई: अमेरिकी संसद (कांग्रेस) में रहस्यमयी यूएफओ को लेकर मंगलवार को सुनवाई हुई। अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन के अधिकारियों ने कांग्रेस के सामने यूएफओ और एलियन के चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। यही नहीं पेंटागन ने पहली बार दो वीडियो जारी किए हैं। जिसमें यूएफओ के होने थ्योरी पर मुहर लगी। पेंटागन की जारी किए गए वीडियो मेंआसमान में गोल आकृति तो वहीं दूसरे में एक त्रिकोण आकृति वाली रोशनी दिखाई दे रही है। नाइट विजन चश्मों के जरिए पायलट ने इन्हें देखा था। ये वीडियो विमान के कॉकपिट के जरिए रिकॉर्ड किए गए थे।

पिछले साल रिपोर्ट में बताई थीं 144 घटनाएं
करीब 50 वर्षों में यूएफओ से संबंधित पहली सार्वजनिक सुनवाई के साल भर बाद रिपोर्ट में बताया गया है कि, 2004 से अमेरिकी सैन्य पायलटों ने 'अज्ञात हवाई घटना' के 144 घटनाएं रिकॉर्ड की गई हैं। सुनवाई के दौरान अज्ञात फ्लाइंग ऑब्जेक्ट यानी यूएफओ की तस्वीरें और वीडियो भी दिखाए गए। सुनवाई कर रही समिति के सामने पेंटागन के शीर्ष खुफिया अधिकारी रोनाल्ड मौल्ट्री और नौसेना खुफिया विभाग के उप निदेश स्कॉट ब्रे ने बयान दर्ज कराया।

सैन्य ठिकानों के आसपास दिखे UFO
यूएस नेवी इंटेलिजेंस के डिप्टी डायरेक्टर स्कॉट ब्रे ने संसद की सुरक्षा समिति को बताया कि पिछले 20 साल में आसमान में नजर आने वाले यूएफओ की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई है। साल 2000 के बाद से आसमान में अवैध और अज्ञात चीजों के नजर आने की घटनाओं में इजाफा हुआ है। ये चीजें बाकी जगहों के अलावा सेना के ट्रेनिंग सेटरों के आसपास भी देखी गई हैं।

400 बार दिखा UFO
उन्होंने कहा कि हाल के कुछ सालों में 400 से ज्यादा यूएफओ देखने की घटनाओं को रिकॉर्ड किया गया है। जिनमें 11 बार तो सैन्य कर्मियों का उनसे बेहद नजदीक से आमना-सामना हुआ। पेंटागन के अधिकारियों से जब ये पूछा गया कि वह एलियंस के बारे में क्या जानते हैं तो स्कॉट ब्रे ने कहा कि एलियंस का कोई सबूत नहीं मिला है।

एलियन से हुआ संपर्क?
नौसेना खुफिया के उप निदेशक ने कहा कि हालांकि घटनाओं की व्याख्या नहीं की जा सकती है, लेकिन ये हो सकता है कि यूएफओ एलियंस से जुड़े हों। हम यही जानने की कोशिश कर रहे हैं। ब्रे ने कहा कि किसी भी डॉक्यूमेंटेड ऑब्जेक्ट ने अमेरिकी एविएटर्स के साथ संवाद करने की कोशिश नहीं की, जो 2004 से यूएफओ देखे जाने की रिकॉर्डिंग कर रहे थे, और न ही वे अज्ञात उड़ने वाली वस्तुओं के साथ संवाद करने में सक्षम थे।

'हमारी सरकार अलौकिक जीवन की तलाश में है'
वहीं पेंटागन के शीर्ष अधिकारी मौल्ट्री ने समिति को कहा कि पेंटागन ने यूएफओ के एलियंस से जुड़े होने से इनकार नहीं किया है। उन्होंने आगे कहा कि हमारी सरकार अलौकिक जीवन की तलाश में है। हमारा लक्ष्य कुछ भी छुपाना नहीं है, बल्कि ये जानना है कि पृथ्वी के बाहर क्या हो सकता है। जितना सच आप जानना चाहते हैं उतना ही हम भी जानना चाहते हैं।

नेवी ने पेश की यूएफओ को लेकर नई थ्योरी
अमेरिकी अधिकारियों ने संसदीय सुनवाई के दौरान एक वीडियो में दिखाया, जो विमान से लिया गया था। इसमें एक गोल सी चीज बेहद तेजी से विमान के करीब से उड़ती नजर आ रही है। नेवी के एक कर्मचारी ने अपने नाइट विजन चश्मे से इस तिकोनी सी चीज को देखा था। अधिकारियों ने संभावना जताते हुए कहा कि आसमान में दिखने वाली ये अज्ञात चीजें सेना के एडवांस उपकरण हो सकते हैं, जो चीन या रूस जैसे देश परीक्षण कर रहे हों। अगर ऐसा है तो ये अमेरिका के लिए एक बड़ा खतरा हो सकती हैं।












Click it and Unblock the Notifications