अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन के पास गोलीबारी, हटा लॉकडाउन, एक पुलिस अधिकारी की मौत
वॉशिंगटन, अगस्त 03: अमेरिकी रक्षा विभाग के मुख्यालय पेंटागन के नजदीक मेट्रो स्टेशन के पास गोलीबारी की खबर सामने आई थी। जिसके बाद पेंटागन को लॉकडाउन कर दिया गया था। अब लॉकडाउन को हटा दिया गया है। बिल्डिंग में आवाजाही शुरू हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक,ट्रांजिट सेंटर के पास कई बार गोलियों की आवाज सुनी गई थी। पेंटागन ने आस-पास के इलाके में पूरी तरह से घेराबंदी कर दी है। जानकारी के अनुसार इस घटना में एक पुलिस जवान की मौत हो गई है।

पेंटागन फोर्स प्रोटेक्शन एजेंसी ने इस बारे में पहले बताया था कि पेंटागन ट्रांजिट सेंटर पर एक घटना के चलते पेंटागन में लॉकडाउन लगा दिया गया था। घटनास्थल अब सुरक्षित है। यह अभी भी एक एक्टिव क्राइम सीन है। पेंटागन में परिवहन को पेंटागन सिटी के लिए बदल दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, की खबरों के मुताबिक, लॉ इंफोर्समेंट द्वारा एक कथित बंदूकधारी को ढेर कर दिया गया है। साथ ही घटना में कई लोग घायल भी हुए हैं, जिसमें अधिकारी भी शामिल है।
फायरिंग की घटना के बाद पेंटागन के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर बताया गया था कि, 'पेंटागन में फिलहाल पेंटागन ट्रांजिट सेंटर में हुई एक घटना के बाद लॉकडाउन लगाया गया है। हम लोगों से इस इलाके से बचने की अपील करते हैं। जल्द ही और जानकारी साझा की जाएगी। इसके बाद पेंटागन की ओर से जारी नवीनतम सूचना के मुताबिक, लॉकडाउन को हटा दिया गया है।
लॉकडाउन हटने से पहले पेंटागन फोर्स प्रोटेक्शन एजेंसी के प्रवक्ता क्रिस लेमैन ने बताया था इलाका सुरक्षित नहीं है। इसके साथ ही लोगों से इस इलाके से दूर रहने की अपील भी की गई थी। पेंटागन आने वाले यातायात को पेंटागन सिटी की ओर डायवर्ट कर दिया गया है। एजेंसी ने बताया कि पेंटागन से लॉकडाउन हटा दिया गया है और इलाके को खोल दिया गया है। कॉरिडोर 2 और मेट्रो प्रवेश फिलहाल बंद रहेंगे। कॉरिडोर 3 को पैदल यात्रियों के लिए खोल दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications