विमान में जब हुई घोषणा- आप टॉयलेट के लिए प्लास्टिक बैग यूज कर सकते है, यात्री हुए हैरान

वॉशिंगटन। अमेरिका एयरलांस में गुरुवार को अचानक हड़कंप मच गया, जब 187 यात्रियों को कहा गया कि उन्हें प्लास्टिक बैग या बोतल में पेशाब करना पड़ेगा। दरअसल एक शख्स ने जब कहा कि विमान का टॉयलेट ऑवरफ्लो हो रहा है, तभी एक महिला ने उससे कहा, 'क्या मतलब है तुम्हारा, मुझे बैग में पेशाब करना पड़ेगा?' विमान का यह वीडियो शेयर हो रहा है, जिसमें बैग में पेशाब करने की बात कहने वाली महिला ने अपना नाम नहीं बताया है। विमान अमेरिका के फोएनिक्स से हवाई जा रहा था।

विमान में एनाउंस हुआ- आप टॉयलेट के लिए बैग यूज कर सकते हैं

महिला ने जब पूछा कि क्या हमें बैग में पेशाब करना होगा? तभी अटैंडेंट ने कहा कि वहां ऑवरफ्लो हो रहा है। महिला ने अपनी उंगलियों से इशारा करते हुए कहा कि मुझे पता है यह कितना भयानक होने वाला है।

हैरान करने वाली बात यह है कि जब मामला बढ़ गया तो अटैंडेंट ने खुद ही कह दिया कि पैसेंजर टॉयलेट के लिए बोतल या किसी प्लास्टक बैग का इस्तेमाल कर सकते हैं। जिस महिला ने फ्लाइट में यह वीडियो बनाया है, बहुत ही चिंतित दिख रही है। उसने कहा कि इससे किसी को यूरीन प्रोब्लम हो सकती है।

विमान में जब घोषणा की गई तो यात्रियों ने हैरान होकर दूसरे को देखा और अन्य दो शौचालयों को बंद कर दिया गया। अमेरिकी एयरलाइंस ने कहा कि जब विमान उड़ा तभी बाथरूम में काम चल ही रहा था और इसी वजह से यह समस्या आई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+