संसद हमले के मास्टरमाइंड मसूद अजहर को क्या हुआ? एक्स पर वायरल हो रही मौत की खबर
भारत की संसद पर 22 साल पहले हुए आतंकी हमले का मास्टरमाइंड मसूद अजहर नए साल के पहले दिन सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। दरअसल एक्स पर मसूद अजहर के मारे जाने की खबर तैर रही है। हालांकि इसकी अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।
अपुष्ट रिपोर्टों में कहा गया है कि आतंकवादी समूह जैश ए मोहम्मद के प्रमुख मौलाना मसूद अजहर की कंधार में अज्ञात हमलावरों द्वारा किए गए बम विस्फोट में मौत हो गई है। कहा जा रहा है कि सोमवार सुबह 5 बजे अज्ञात लोगों द्वारा किए गए एक विस्फोट में उसकी मौत हो गई है।

अपुष्ट रिपोर्टों के मुताबिक कार के दाहिने दरवाजे के पास बम विस्फोट हुआ। वह भावलपुर मस्जिद से वापस जा रहा था। कहा जा रहा है कि विस्फोट में मसूद अजहर को इतनी गंभीर चोटें आई कि उसकी मौत हो गई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जैश-ए-मोहम्मद का सरगना मसूद अजहर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में मौजूद है। 55 साल का आतंकी अजहर भारत में एक नहीं बल्कि कई आतंकी हमलों के लिए जिम्मेदार है।
आतंकी अजहर संसद हमले के अलावा 2016 में हुए पठानकोट हमले का भी मास्टरमाइंड बताया जाता है। इसके अलावा मसूद अजहर को 2016 में उरी हमले और अफगानिस्तान के मजार-ए-शरीफ में भारतीय कॉन्स्टेबल पर अटैक पर हमले का जिम्मेदार माना जाता है। अजहर अल-कायदा चीफ ओसामा बिन लादेन और तालिबान फाउंडर मुल्लाह उमर का खास था।












Click it and Unblock the Notifications