वाशिंगटन पोस्ट का दावा, मारा गया पेरिस अटैक का मास्टरमाइंड अबाउद
नई दिल्ली। अमेरिकी अखबार वाशिंगटन पोस्ट ने दावा किया है कि पेरिस आतंकी हमले का मास्टरमाइंड अब्देलहामिद अबाउद ने पुलिस के डर से खुदकुशी कर ली है। वैसे पीटीआई का भी कहना है कि पुलिस कार्रवाई से डरकर पेरिस हमलों के मास्टरमाइंड ने खुद को खत्म कर लिया है।
इससे पहले बुधवार को पेरिस में सिलसिलेवार 7 धमाके हुए, मास्टरमाइंड को पकड़ने के लिए एक अपार्टमेंट में पुलिस का व्यापक तलाशी अभियान हुआ और इस दौरान एक महिला आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ा भी लिया था जबकि एक अन्य आतंकवादी को पुलिस ने मार गिराया।
न्यूज चैनल फ्रांस 24 के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि पेरिस आतंकवादी हमले का मुख्य संदिग्ध अब्देलहामिद अबाउद उपनगर सैंट-डेनिस में एक अपार्टमेंट में छिपा हुआ है। इस आधार पर बुधवार तड़के करीब 4.30 बजे इलाके की घेराबंदी की गई, जिसके बाद पूरा इलाका सात धमाकों और भारी गोलीबारी की आवाज से थर्रा उठा और अब खबर आ रही है कि पेरिस हमले का मुख्य सूत्रधार मारा जा चुका है।













Click it and Unblock the Notifications