'परजीवी क्यों हो आप? गो बैक इंडिया, यूरोप को बर्बाद करना बंद करो', पोलैंड में भारतीय के साथ नस्लीय दुर्व्यवहार
नई दिल्ली, 03 सितंबर। पोलैंड की राजधानी वॉरसा में एक भारतीय के साथ नस्लीय दुर्व्यवहार किया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहा है। इस वीडियो को वारसॉ में एट्रियम रेडुटा शॉपिंग सेंटर के बाहर शूट किया गया है। दुर्व्यवहार करने वाला एक अमेरिकी है, जो खुद को श्वेत बता रहा और यूरोप की देशों को भारतीय लोगों पर बर्बाद करने का आरोप लगाते हुए घर वापस जाने का दबाव बना रहा है।

वॉरसॉ में भारतीय के साथ नस्लीय दुर्रव्यवहार घटना अमेरिकी शख्स ने कैद कर ली। उसने वीडियों में कहा, 'मैं अमेरिका से हूं। आप यहां पोलैंड में क्यों हैं? आप अपने देश क्यों नहीं जाते। मैं यूरोपियन हूं लेकिन आप नहीं हैं। आप क्यों यूरोपियन देश को बर्बाद कर रहे हैं। आप आक्रमणकारी हैं। आक्रमणकारी घर जाओ, पोलैंड पोलिश लोगों के लिए। आप पोलिश नहीं है। हमारे देश में आक्रमण करना बंद करो। ये यूरोप है।'
He's from America but is in Poland because he's a white man which makes him think he has the right to police immigrants in "his homeland"
— 🥀_Imposter_🕸️ (@Imposter_Edits) September 1, 2022
Repulsive behavior, hopefully, he is recognized pic.twitter.com/MqAG5J5s6g
यूजर्स के मुताबिक, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह अदिनांकित वीडियो वारसॉ में एट्रियम रेडुटा शॉपिंग सेंटर के बाहर शूट किया गया हो सकता है। हालांकि इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं की जा सकती। लेकिन वीडियो साझा करने वाले ट्विटर उपयोगकर्ता ने दावा किया कि वह व्यक्ति अमेरिकी था। इस चार मिनट के वीडियो में अमेरिकी शख्स भारतीय को डरा धमका रहा है। वो खुद इस को वीडियो को बनाता है।
भारतीय शख्स पर टिप्पणी करते हुए वो कहता है, 'मैं अमेरिका से हूं। आप यहां पोलैंड में क्यों हैं। आप अपने देश क्यों नहीं जाते। मैं यूरोपियन हूं लेकिन आप नहीं हैं। आप क्यों यूरोपियन देश को बर्बाद कर रहे हैं। आप आक्रमणकारी हैं। आक्रमणकारी घर जाओ, पोलैंड पोलिश लोगों के लिए। आप पोलिश नहीं है। हमारे देश में आक्रमण करना बंद करो। ये यूरोप है।'यूरप के लोग ये जानना चाहते हैं कि आपको ऐसा क्यों लगता है कि आपको हमारे देश पर इस तरह रहने और हमला करते रहने का अधिकार है।
शख्स भारतीय पर नस्लभेदी टिप्पणी करते हुए कहा कि यूरोप उसकी मातृभूमि है और उस पर अब हमला बंद होना किया जाए। उसने आगे कहा, 'तुम गोरे लोगों की भूमि पर क्यों आ रहे हो?' अमेररिका शक्श ने कहा कि आप हमारी जाति का संहार कर रहे हैं। आप एक आक्रमणकारी हैं। घर आक्रमणकारी जाओ। हम आपको यूरोप में नहीं चाहते हैं। पोलिश के लिए पोलैंड। तुम पोलिश नहीं हो।












Click it and Unblock the Notifications