पापुआ न्यू गिनी द्वीप में 6.5 की तीव्रता से भूकंप के तेज झटके
पोर्ट मोरेस्बी। प्रशांत महासागर में स्थित पापुआ न्यू गिनी द्वीप में बुधवार सुबह 6.5 की तीव्रता से भूकंप के झटके महसूस किए गए। अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण के अनुसार, प्रशांत महासागर क्षेत्र में सुबह करीब 7:30 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए।

भूकंप का केंद्र तटीय शहर वेवाक से 51 मील (83 किमी) दक्षिण में करीब 70 मील (112 किमी) की गहराई पर बताया गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, भूकंप से जान-माल की कोई हानि नहीं हुई है। प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने कहा कि यहां सुनामी का खतरा जताया गया था।
पापुआ न्यू गिनी इंडोनेशिया के पास प्रशांत महासागर क्षेत्र में एक स्वतंत्र राष्ट्र है जो दक्षिण पश्चिम प्रशांत महासागर क्षेत्र में द्वीपों का एक समूह है।












Click it and Unblock the Notifications