Panama Papers Leaks: नवाज के दामाद सफदर गिरफ्तार, कोर्ट के सामने पेश होंगी मरियम

पनामा मामले में पाकिस्तान की नेशनल अकाउंटबिलिटी बोर्ड ने पूर्व प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ के दामाद रिटायर्ड कैप्टन सफदर को इस्लामाबाद एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया है, उन्हें आज कोर्ट में पेश किया जाएगा

इ्स्लामाबाद। पनामा मामले में पाकिस्तान की नेशनल अकाउंटबिलिटी बोर्ड ने पूर्व प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ के दामाद रिटायर्ड कैप्टन सफदर को इस्लामाबाद एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया है, उन्हें आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। यही नहीं आज कोर्ट के सामने मरियम नवाज़ भी पेश होंगी इसलिए वो भी इस्लामाबाद के लिए लंदन से रवाना हो गई हैं।

Panama Papers Leaks

पाकिस्तान की नेशनल अकाउंटेबिलिटी कोर्ट

आपको बता दें कि पाकिस्तान की नेशनल अकाउंटेबिलिटी कोर्ट ने पाक के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटे हस, हुसैन और मरयम के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। कोर्ट ने नवाज शरीफ के दामाद कैप्टन सरदार के खिलाफ भी गैर जमानती वारंट जारी किया है। दरअसल ये सभी लोग पनामा पेपर लीक भ्रष्टाचार मामले मे लगातार कोर्ट में पेश नहीं हो रहे थे, जिसके बाद कोर्ट ने सख्त रुख अख्तियार करते हुए इनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है और इसी वजह से सफदर को अरेस्ट किया गया है।

भ्रष्टाचार का मामला दर्ज करने को कहा

आपको बता दें कि पाकिस्तानी सुप्रीम कोर्ट ने पनामा मामले में बेईमानी के आरोप में 28 जुलाई को शरीफ को प्रधानमंत्री पद के अयोग्य करार दिया था और उनके तथा उनके बच्चों के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज करने को कहा था। इस फैसले के बाद शरीफ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बावजूद नवाज को पाकिस्तान के सत्तारूढ़ दल पाकिस्तान मुस्लिम लीग (पीएमएल-एन) का फिर से अध्यक्ष चुना गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+