'यौनशोषण करने वाली दाई के लिए मांगी मौत, वो अगले ही दिन मर गई'

नई दिल्ली। हॉलीवुड एक्ट्रेस पामेला एंडरसन ने एक इंटरव्यू के दौरान जो खुलासे किए वो जानकर हर कोई हैरान रह गया। पर्दे पर बोल्ड नजर आने वाले पामेला बचपन में यौन शोषणकी शिकार हो चुकी हैं। पामेला ने खुद इस बात का खुलासा इंटरव्यू के दौरान किया। उनकी देखभाल करने वाली आया उनके लिए खौफ की वजह बन गई थी। वो पामेला के साथ गंदी हरकतें करती थी। पामेला ये बात अपने मांता-पिता को भी नहीं बता पा रही थी, लेकिन मन ही मन इस बात की प्रार्थना कर रही थी कि उन्हें दर्द देने वाली आया की मौत हो जाए और जब उनकी ये विश पूरी हो गई तो उन्हें लगने लगा कि उनके अंदर जरूर कोई जादुई शक्ति हैं।

यौन शोषण की शिकार हुई थीं पामेला

यौन शोषण की शिकार हुई थीं पामेला

50 साल की एक्ट्रेस और मॉडल पामेला एंडरसन ने जब इंटरव्यू के दौरान अपने राज खोले तो सामने बैठे एंकर के साथ-साथ वहां मौजूद लोगों के होश उड़ गए। पामेला ने इंटरव्यू में बताया कि उनकी आया उनके साथ गंदी हरकतें करती थी। वो इतनी छोटी थी कि उस बात को अपने माता-पिता को भी नहीं बता पा रही थीं। पामेला ने ये बात ‘Piers Morgan's Life Stories' के स्पेशल एपिसोड के दौरान बताई।

 1 साल तक हुआ पामेला एंडरसन का यौन शोषण

1 साल तक हुआ पामेला एंडरसन का यौन शोषण

3 मार्च को इस एपिसोड का प्रसारण किया गया। इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि तकरीबन 1 साल तक उनकी आया उनके साथ गंदी हरकतें करती रही। 1 साल तक वो यौन शोषण की शिकार होती रहीं। आया की हरकतों से तंग आकर पामेला ने उनके लिए मौत मांगने लगी। पामेला ने विश मांगा कि उनकी आया की मौत हो जाएं और अगले ही दिन हादसे में पामेला की आरोपी की मौत हो गई।

'लगा कि मेरे भीतर जादुई शक्ति है'

'लगा कि मेरे भीतर जादुई शक्ति है'

बेवॉच एक्ट्रेस पामेला ने कहा कि मैंने विश मांगी की आया की मौत हो जाए और अगले ही दिन कार हादसे में उनकी मौत हो गई। इस हादसे के बाद मुझे लगने लगा कि मेरे भीतर कोई जादुई शक्ति हैं। पामेला ने कहा कि इस घटना के बाद मैं डर गई। मुझे डर लगने लगा कि मेरे अंदर किसी को मारने की शक्ति है। मैं अपनी इच्छा से किसी को भी मौत दे सकती हूं।

 12 साल की उम्र में रेप की शिकार

12 साल की उम्र में रेप की शिकार

पामेला के मुताबिक वो बचपन में अपने बेबीसिटर के यौन शोषण का शिकार हुई और 12 साल की उम्र में उनका रेप किया गया। साल2014 में पामेला एंडरसन फाउंडेशन के दौरान उन्होंने इस बात का खुलासा किया था। पामेला ने कहा था कि 12 साल की उम्र में उनके जान पहचान वाले ने ही उनका रेप किया था। पामेला ने कहा कि उन्होंने अपने पूरे करियर के दौरान ये बात सीखा है कि यौन शोषण की घटनाओं और ऐसे लोगों से कैसे लड़ते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+