इजराइल में एक और बड़ा आतंकी हमला, होलोन में आतंकवादी ने की चाकूबाजी, अरब मूल के मुस्लिमों को लेकर अलर्ट

Israel Terrorist Attack: हमास के साथ चल रहे युद्ध और ईरान के साथ कभी भी युद्ध छिड़ने की आशंका के बीच आज सुबह इजराइल में एक और आतंकवादी हमला किया गया है, जिसमें एक महिला की मौत हो गई है।

रविवार की सुबह इजरायल के होलोन में हुए आतंकी हमले में एक इजरायली महिला की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए हैं। द टाइम्स ऑफ इजरायल ने पुलिस और डॉक्टरों के हवाले से बताया है, पश्चिमी तट के एक फिलिस्तीनी आतंकवादी ने तीन अलग-अलग स्थानों पर तीन लोगों पर चाकू से हमला कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने उसे गोली मार दी, जिससे वो आतंकी घायल हो गया है।

Israel Terrorist Attack

मैगन डेविड एडोम (MDA) एम्बुलेंस सेवा के डॉक्टरों ने कहा है, कि "यह एक जटिल और कठिन आतंकवादी हमला था, ये हमला तीन अलग-अलग स्थानों पर किए गये, जो एक दूसरे से लगभग 500 मीटर की दूरी पर किए गये।"

MDA ने कहा है, कि घटना स्थल पर एक 66 वर्षीय महिला को मृत घोषित कर दिया गया। एमडीए ने कहा, कि तीन लोगों को पास के वोल्फसन मेडिकल सेंटर ले जाया गया। गंभीर घायलों में 70 साल के एक व्यक्ति के अलावा, 68 साल और 26 साल का एक लड़का शामिल है। रिपोर्ट के मुताबिक, मोशे दयान नाम की महिला, जिन्हें सबसे पहले चाकू मारा गया था, उनकी मौत हो गई है।

महिला पर हमला करने के बाद ये आतंकवादी गैस स्टेशन के बगल में एक नजदीकी बस स्टॉप पर गया, जहां उसने 70 वर्षीय व्यक्ति को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। एमडीए के अनुसार, आखिरी पीड़ित (26) को डैन शोमरोन स्ट्रीट पर एक बस पार्किंग स्थल पर चाकू मारा गया।

पुलिस ने कहा कि आतंकवादी को एक अधिकारी ने गोली मारी, जो घटनास्थल पर पहुंचे थे। उसकी हालत के बारे में फिलहाल पता नहीं चल पाया।

एक सुरक्षा सूत्र ने उसकी पहचान अमर ओदेह के रूप में की, जो वेस्ट बैंक के सलफित शहर का निवासी है। सूत्र के अनुसार, उसके पास इजराइल में प्रवेश की अनुमति नहीं थी और उसके खिलाफ पहले कोई सुरक्षा-संबंधी अपराध नहीं था। उसकी उम्र 34 साल के करीब है।

सूत्र ने कहा कि उसके पास इजराइल की यात्रा करने के लिए प्रवेश परमिट नहीं था और उसके खिलाफ पहले कोई सुरक्षा संबंधी अपराध नहीं था। टाइम्स ऑफ इज़राइल की रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने आगे कहा है, कि वे क्षेत्र में संभावित अतिरिक्त संदिग्धों की तलाश कर रहे थे, जो इस क्षेत्र में शामिल थे।

31 जुलाई को, इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने कहा कि हमास के राजनीतिक ब्यूरो प्रमुख इस्माइल हानिया तेहरान में एक हमले में मार दिया गया है, जिसके बाद ईरान और इजराइल के बीच तनाव काफी बढ़ गया है और आशंका जताई गई है, कि कल सुबह, ईरान इजराइल के ऊपर हमला कर सकता है।

वहीं, इजराइल के अंदर अरब मूल के मुस्लिमों को लेकर अलर्ट जारी किया गया है और कहा गया है, कि देश में कई अंदरूनी हमले होने की आशंका है, जिसको लेकर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं।

हमास का एक और कमांडर मारा गया

वहीं, इजराइली सेना और फिलिस्तीनी मीडिया ने बताया है, कि शनिवार की सुबह पश्चिमी तट के शहर तुलकरेम के पास दो इजरायली ड्रोन हमलों में नौ फिलिस्तीनी बंदूकधारी मारे गए हैं। पहली घटना में, इजरायली रक्षा बलों ने कहा, कि उसने हमला करने के लिए जा रहे आतंकवादियों के एक सेल को निशाना बनाया था।

यह हमला तुलकरेम के बाहरी इलाके में एक गाड़ी पर किया गया, जिससे उसमें सवार सभी लोग मारे गए। सेना के मुताबिक, पांचों बंदूकधारी "आतंकवादी हमला करने के लिए जा रहे थे।" आईडीएफ ने हमले की फुटेज प्रकाशित की है।

फिलिस्तीनी मीडिया ने बताया कि मृतकों में तुलकरेम में हमास की स्थानीय शाखा का कमांडर हैथम बालिदी भी शामिल है। वहीं, अन्य दो की पहचान अब्द अल-जब्बर अल-सब्बाग और अहमद महाजना के रूप में हुई है। आईडीएफ ने कहा कि ड्रोन हमले के तुरंत बाद, इजरायली सैनिकों ने आतंकवाद विरोधी अभियान को अंजाम देने के लिए तुलकरेम में प्रवेश किया। सेना ने कहा कि तुलकरेम में छापेमारी के दौरान, बंदूकधारियों के एक सेल के खिलाफ दूसरा ड्रोन हमला किया गया, जिन्होंने सैनिकों पर गोलीबारी की थी। फिलिस्तीनी मीडिया और इजरायली सैन्य सूत्रों के अनुसार, हमले में कम से कम चार बंदूकधारियों के मारे जाने की खबर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+