Donald Trump के स्कॉटिश गोल्फ़ रिसॉर्ट में फिलिस्तीनी समर्थकों ने मचाई तबाही, किए गड्ढें, लिखे ये संदेश
स्कॉटलैंड में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ट्रंपटर्नबेरी गोल्फ रिसॉर्ट को फिलिस्तीन समर्थक संदेशों के साथ निशाना बनाया गया। शनिवार को ट्रंप के गोल्फ कोर्स की दीवारों पर लाल रंग से नारे लिखे गए। रिसॉर्ट की दीवारों पर "फ्री गाजा" और "फ्री फिलिस्तीन" के साथ-साथ ट्रंप के खिलाफ अपमानजनक बातें लिखी गई। इतना नहीं नहीं "गाजा बिक्री के लिए नहीं है" का नारा पूरे लॉन में लिखा गया और गोल्फ कोर्स के जगह-जगह कई गड्ढे खोद दिए।
इस घटना की जिम्मेदारी फिलिस्तीन एक्शन नाम के एक संगठन ने ली है। फिलिस्तीन एक्शन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की जिसमें उसने लिखा "ट्रम्प गाजा को अपनी संपत्ति मानने का प्रयास कर रहे हैं, उन्हें पता होना चाहिए कि उनकी अपनी संपत्ति उनकी पहुंच में है।"

बता दें यह घटना राष्ट्रपति ट्रम्प की पिछले महीने की विवादास्पद घोषणा के बाद हुई है, जिसने अरब समुदाय में काफी अशांति फैली हुई है।
दरअसल, डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि संयुक्त राज्य अमेरिका गाजा पर कब्जा कर लेगा, 2 मिलियन फिलिस्तीनी आबादी को फिर से बसाएगा और इसे "मध्य पूर्व के रिवेरा" के रूप में विकसित करेगा।
ट्रंप की इस घोषणा ने न केवल लोगों को नाराज किया है, बल्कि विरोध प्रदर्शनों को भी बढ़ावा दिया है। वहीं अब शनिवार को ट्रम्प के स्कॉटिश गोल्फ़ रिसॉर्ट में ये संदेश लिखा गया है।
पुलिस स्टेशन में ये रिपोर्ट 8 मार्च, 2025 को सुबह-सुबह दर्ज की गई, जिसमें गोल्फ कोर्स और टर्नबेरी के मेडेंस रोड पर स्थित एक इमारत को हुए नुकसान का विवरण दिया गया है। पुलिस स्कॉटलैंड ट्रम्प टर्नबेरी रिसॉर्ट में हुई बर्बरता की घटनाओं की सक्रिय रूप से जांच कर रही है।
वहीं लंदन में विरोध प्रदर्शन के एक संबंधित प्रदर्शन में एक व्यक्ति को पैलेस ऑफ़ वेस्टमिंस्टर के बिग बेन टॉवर के ऊपर फ़िलिस्तीनी झंडा लहराते देखा गया। ये स्कॉटलैंड में हुई बर्बरता के साथ हुआ, जो ट्रम्प के गाजा प्रस्ताव के खिलाफ व्यापक असंतोष के कारण हुआ है।
BREAKING: Palestine Action wreck Trump's golf course in Turnberry, Scotland.
"GAZA IS NOT FOR SALE" is sprayed across the lawn and the golf course's holes are dug up.
Whilst Trump attempts to treat Gaza as his property, he should know his own property is within reach. pic.twitter.com/ZoH8joHEYi
— Palestine Action (@Pal_action) March 8, 2025
Trump Turnberry vandalized overnight.
"GAZA IS NOT FOR SALE" is sprayed across the lawn and the golf course's holes are dug up. pic.twitter.com/LC2Df5VvDl
— Molly Ploofkins (@Mollyploofkins) March 8, 2025












Click it and Unblock the Notifications