पाकिस्तान: चुनाव से पहले इमरान खान की मुश्किलें बढ़ाने के लिए पूर्व पत्नी ने मारी एंट्री, पार्टी परेशान
इस्लामाबाद। चुनाव से पहले पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के चीफ और पूर्व क्रिकेटर इमरान खान की मुश्किलें बढ़ाने के लिए उनकी पूर्व पत्नी ने मौर्चा खोल दिया है। इमरान की खान पूर्व पत्नी रहमान खान ने पाकिस्तान में अगले माह होने वाले आम चुनाव से तुरंत पहले एक बुक लॉन्च करने जा रही है, लेकिन इस बुक के कुछ अंश लीक हुए है, जो इमरान खान पर कई आरोप लगाते हैं। पीटीआई के सेक्रेटरी ने तो इस बुक को पॉर्नोग्राफी तक कह डाला है।

पाकिस्तान के न्यूज पेपर द डॉन के मुताबिक, पीटीआई ने कहा इस पूरी बुक को कंट्रॉवर्सी करार दिया है। पीटीआई ने रहमान को धमकी दी है कि अगर वे कॉन्टेंट में बदलाव नहीं करती है, उनके खिलाफ आपराधिक कार्यवाही शुरू होगी। पीटीआई के इंफॉर्मेशन सेक्रेटरी ने प्रेस कांफ्रेस में कहा कि पाकिस्तान में आने वाले आम चुनाव में पार्टी को प्रभावित करने के लिए रहमान खान साजिश रच रही है। उन्होंने रहमान खान की बुक को पॉर्नोग्राफी बताते हुए कहा कि इसके पीछे नवाज शरीफ का हाथ है।
रहमान खान की इस बुक का नाम 'मदर, वाइफ, जर्नलिस्ट एंड वॉरियर' है, जिसमें उन्होंने अपने निजी जिंदगी के बारे में कई बातें शेयर की है। इस बुक में रहमान ने कहा है कि इमरान खान इमानदार और नेक इंसान नहीं है। रहमान ने कहा कि नवाज शरीफ की तरह इमरान खान ने भी संविधान के आर्टिकल 62 और 63 का उल्लंघन किया है।
इमरान खान और टीवी एंकर रहमान खान के बीच 2015 में तलाक हो गया था। वहीं, इसी साल इमरान खान ने अपनी आध्यत्मिक गुरू बुशरा मनेका से निकाह रचा लिया था। पाकिस्तान में 25 जुलाई को आम चुनाव होने है और पीटीआई अपनी जीत का दावा कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications