पाकिस्तान सरकार की मांग- आतंकी हाफिज सईद की पार्टी पर लगे प्रतिबंध
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के गृह मंत्रालय ने आतंकी हाफिद सईद की पार्टी को बैन करने की मांग की है। गृह मंत्रालय ने कहा कि किसी भी कीमत पर जमात-उद-दावा के मुखिया हाफिज सईद की पार्टी के रजिस्ट्रेशन का समर्थन नहीं किया जा सकता। हाल ही में संयुक्त राष्ट्र और अमेरिका ने पाकिस्तान की धरती पर पल रहे आतंकी सगंठनों की लिस्ट जारी की थी, जिसमें लश्कर-ए-तैयबा का भी नाम शामिल था।

पाकिस्तान के गृह मंत्रालय ने चुनाव आयोग को एक पत्र लिखकर आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ी नई राजनीतिक पार्टी मिल्ली मुस्लिम लीग का पंजीकरण रद्द करने की मांग की है। हाल ही में आतंकी हाफिज सईद ने पाकिस्तान में अपनी पार्टी की गठन कर अगले आम चुनाव में भाग लेने की बात कही थी। हाफिज ने कहा था कि उनकी पार्टी पाकिस्तान में इस्लाम को बढ़ावा देने का काम करेगी।
2008 मुंबई ब्लास्ट का आरोपी हाफिज सईद भारत का मोस्ट वांटेड आंतकी है। अमेरिका भी पाकिस्तान के इस खुंखार आतंकी को हाफिज सईद को मुंबई हमलों का दोषी मानता है, इस पर 1 करोड़ की इनामी राशि भी रखी गई है। भारत के खिलाफ कई बार जहर उगल चुका आतंकी हाफिज सईद पाकिस्तान में पिछले 10 महीनों से नजरबंद है।
इससे पहले पाकिस्तान के विदेश मंत्री ख्वाजा आसिफ ने एशिया सोसाइटी फोरम में कहा था कि हाफिज सईद जैसे लोग हमारे ऊपर बोझ है, लेकिन हम उनसे निपटने की कोशिश कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications