अंतरिक्ष में स्पेस एजेंसी को दिखी पकौड़े जैसी वस्तु क्या है? NASA ने दूर किया सस्पेंस
अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक अनोखी तस्वीर शेयर की है। तस्वीर पकौड़ी के आकार की है। इसे स्पेस एजेंसी के कैसिनी अंतरिक्ष यान ने भेजी है। तस्वीर को लेकर नासा ने यूजर्स ने अनुमान लगाने को कहा है। दावा किया जा रहा है कि ये तस्वीर शनि के आंतरिक चंद्रमा की है, जिसे पैन के नाम से जाना जाता है।
नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) अक्सर सौर मंडल के भीतर आकाशगंगाओं, सितारों और ग्रहों से संबंधित नवीनतम तस्वीरें शेयर करता रहता है। हाल ही में एजेंसी ने अंतरिक्ष यान कैसिनी द्वारा खींची गई मनोरम छवियों को भी साझा करता है। अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ने पकौड़ी के आकार की वस्तु की एक तस्वीर शेयर की है, जिसको लेकर यूजर्स ने कमेंट्स किए हैं।

नासा ने क्या कहा?
नासा ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "पैन, शनि के ज्ञात चंद्रमाओं में से सबसे भीतरी हिस्सा है। जो शनि के वलय में एक अंतराल के अंदर से ग्रह की परिक्रमा करता है। यह 83,000 मील (134,000 किमी) की ऊंचाई पर हर 13.8 घंटे में एक कक्षा पूरी करता है। कैसिनी अंतरिक्ष यान की ये दो छवियां दिखाती हैं कि पैन के 15,300 मील (24,600 किमी) के भीतर से गुजरते समय अंतरिक्ष यान का परिप्रेक्ष्य कैसे बदल गया। यह पैन के साथ अंतरिक्ष यान का निकटतम संपर्क था, जिसका डेटा पिछले डेटा की तुलना में काफी अलग था। पैन की खोज 1990 में एम.आर शोवाल्टर ने की थी। करीब नौ साल पहले वोयाजर 2 अंतरिक्ष यान द्वारा भेजी गी छवियों के जरिए ये पता चला कि पैन के भूमध्य रेखा के चारों ओर का कटक शनि के चंद्रमा एटलस के समान है।"
तस्वीरों का विवरण देते हुए नासा ने आगे कहा, "शनि के चंद्रमा पैन की दो श्वेत-श्याम छवियां। दोनों तस्वीरें अलग-अलग दृष्टिकोण से ली गई हैं। बाईं ओर की छवि चंद्रमा के ऊपर से ली गई प्रतीत होती है, जबकि दाईं ओर की छवि उसके नीचे से ली गई लगती है। चंद्रमा के मध्यबिंदु के चारों ओर एक सपाट कटक है, और रेखाएं ऐसी दिखती हैं जैसे वे इसकी सतह पर खुरची हुई हो।"












Click it and Unblock the Notifications