पाकिस्तान में कल होने वाले चुनाव से पहले इमरान खान का संदेश, जानिए जेल से समर्थकों के लिए क्या अपील की
Pakistan Election Imran Khan Message: पाकिस्तान के पूर्व प्रधान मंत्री इमरान खान, जो वर्तमान में जेल में बंद हैं, उन्होंने बुधवार को अपने समर्थकों से वोट डालने के बाद मतदान केंद्रों के बाहर इंतजार करने का आग्रह किया है।
इमरान खान, जिन्हें ऑफिसियल सीक्रेट का उल्लंघन करने और तोशाखाना मामले में 10 साल और 14 साल की जेल की सजा सुनाई गई है, उनका नामांकन चुनाव आयोग खारिज कर चुका है और उनकी पार्टी पीटीआई से भी चुनाव चिन्ह छीना जा चुका है।

एक तरफ जहां इमरान खान के राजनीतिक प्रतिद्वंदियों ने बड़ी बड़ी रैलियां की हैं, वहीं इमरान खान की पार्टी की पहली कतार के तमाम नेता जेल में बंद हैं और कई नेताओं ने या तो सन्यास ले लिया है, या फिर सेना के सामने सरेंडर कर दिया है।
इमरान खान का समर्थकों के नाम संदेश
पाकिस्तान में गुरुवार को चुनाव होने जा रहे हैं और पिछले राष्ट्रीय चुनाव के विजेता लोकप्रिय खान को जेल भेजा जाना आर्थिक संकट और परमाणु-सशस्त्र देश पर मंडरा रहे अन्य संकटों के बावजूद सुर्खियों में है।
माना जा रहा है, कि बूथों के पास इमरान खान के समर्थकों का पहुंचना, किसी भी बड़े पैमाने पर जमावड़े से तनाव बढ़ सकता है, जिसे वे उन पर और उनकी पार्टी पर सैन्य समर्थित कार्रवाई और तेज हो सकती है। इमरान खान की पार्टी के चुनाव प्रचार को पहले ही प्रतिबंधित किया जा चुका है।
Imran Khans Message from Jail:
“My Pakistanis, I have been sentenced to 24 years imprisonment for fighting for your Haqeeqi Azadi.
Pakistan and I call for you to dedicate only 24 hours!
Encourage the maximum number of people to vote, wait at the polling station until the… pic.twitter.com/OVMW5kiMq8
— Imran Khan (@ImranKhanPTI) February 6, 2024
हालांकि, सेना राजनीति में हस्तक्षेप से इनकार करती है, लेकिन जिस तरह से इमरान खान को जेल में बंद किया गया है और उनकी पार्टी को तोड़ा गया है, वो सेना का ही काम है। इमरान खान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म तस्वीर में खुद को साधारण काले कपड़े पहने हुए दिखाया है।
वहीं, इमरान खान के एक्स अकाउंट से उनका एक और वीडियो जारी किया गया है, जिसमें उन्होंने लोगों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में घरों से बाहर निकलने और वोट डालने की अपील की है।
इमरान खान ने अपने समर्थकों से अपील की है, कि "मेरे पाकिस्तानियों, मुझे आपकी हक़ीक़ी आज़ादी के लिए लड़ने के लिए 24 साल की सज़ा सुनाई गई है।
पाकिस्तान और मैं, आपसे सिर्फ 24 घंटे समर्पित करने का आह्वान करते हैं!
अधिकतम संख्या में लोगों को मतदान करने के लिए प्रोत्साहित करें, मतदान केंद्र पर तब तक प्रतीक्षा करें, जब तक कि मतदान एजेंट को फॉर्म 45 न मिल जाए, और फिर अंतिम परिणाम घोषित होने तक, रिटर्निंग ऑफिसर के कार्यालय के बाहर शांति से रहें।"
हालांकि, अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है, कि जो फोटो उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड किया गया है, वो कब का है, लेकिन उस फोटो को उनके समर्थकों ने भारी संख्या में शेयर किया है।
दूसरी तरफ, पाकिस्तान में चुनाव प्रचार कल शाम ही समाप्त हो गये हैं और कल मतदान होगा।
इंटरनेट रहेगा बंद
पाकिस्तान की केयरटेकर सरकार के केयरटेकर आंतरिक मंत्र डॉ. गोहर इजाज ने मंगलवार को कहा है, कि सरकार 8 फरवरी को इंटरनेट सेवाओं को निलंबित करने पर तभी विचार करेगी, जब उसे सुरक्षा स्थिति के मद्देनजर किसी जिले या प्रांत से अनुरोध मिलेगा, लेकिन ऐसी रिपोर्ट है, कि सरकार इलेक्शन वाले दिन इंटरनेट बंद रखेगी।
कार्यवाहक सूचना मंत्री मुर्तजा सोलांगी के साथ इस्लामाबाद में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मंत्री ने कहा, कि "अभी तक, किसी भी स्थान पर इंटरनेट सेवाओं के निलंबन के संबंध में कोई निर्णय नहीं लिया गया है।" लेकिन, पाकिस्तानी मीडिया का दावा है, कि सरकार ने 8 फरवरी को चुनाव वाले दिन इंटरनेट को ब्लॉक करने का फैसला किया है।
पाकिस्तानी एक्सपर्ट्स का कहना है, कि इमरान खान के समर्थक चूंकी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव होते हैं और चुनाव वाले दिन वोटरों को इमरान खान को वोट देने के लिए इमोशनल अपील फैलाया जा सकता है, लिहाजा इंटरनेट को बंद करने पर विचार किए जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications