‘पाक से बहुत लड़कियां हिंदुस्तान आ रही हैं...’, ये मजाक है या गुप्त सूचना? सीमा के मसले पर क्यों है चुप्पी?
सीमा हैदर बीते साल से ही सुर्खियों में हैं। इन दिनों वह अपने पति के साथ यूट्यूब पर वीडियो बनाती है, जिससे सीमा की अच्छी खासी कमाई हो रही है। कई बार वह यूट्यूब पर लाइव भी आती है। ऐसे ही सीमा ने लाइव में ऐसी बात कह दी है जिसकी खूब चर्चा हो रही है।
हाल ही में जब सीमा लाइव आई थी तो उस दौरान कमेंट्स में कुछ लोग सचिन को खुशकिस्मत बता रहे थे। इस दौरान सीमा ने लोगों से कहा कि वे चिंता करें। उनकी भी सेटिंग हो जाएगी। सीमा ने कहा कि पाकिस्तान से बहुत सारी लड़कियां हिंदुस्तान आ रही हैं।

भले ही सीमा हैदर ने ये मजाक में कहा हो लेकिन अगर इस पर गौर किया जाए तो ये एक गंभीर बात है। सीमा हैदर का अवैध तरीके से भारत आना इकलौती ऐसी घटना नहीं है। हाल के ही समय में दूसरे देशों से कई लड़कियां अवैध तरीके से भारत आ चुकी हैं।
पाकिस्तान से भागकर आई इकरा
सीमा हैदर के भारत आने से 2 महीने पहले 16 वर्षीय इकरा जिवानी नाम की एक नाबिलक लड़गी भागकर पाकिस्तान से भारत आई गई थी। इकरा ऑनलाइन लूडो खेलने के दौरान भारतीय युवक मुलायम सिंह यादव से प्यार कर बैठी थी।

इकरा पाकिस्तान के हैदराबाद की रहने वाली थी। सितंबर, 2022 को वह स्कूल के लिए निकली थी और वहां से दुबई और काठमांडू की हवाई यात्रा करते हुए भारत पहुंच गई थी। सीमा हैदर की तरह इकरा को नेपाल रिसीव करने मुलायम गया था। वहां दोनों ने शादी भी कर ली थी और कुछ दिन भी बिताए थे।
बाद में दोनों भारत आ गए और बेंगलुरू में रहने लगे। इकरा ने अपना नाम बदलकर रवा यादव रख लिया था। उसने तो अपना आधार कार्ड भी बनवा लिया था और पासपोर्ट के लिए आवेदन दिया था। मामले का खुलासा होने के बाद इकरा को पाकिस्तान भेज दिया गया। मुलायम को गिरफ्तार कर लिया गया।
बांग्लादेश से भागकर आई सिपला
एक अन्य मामले में बांग्लादेश की 21 साल की सपला का सिलीगुड़ी में रहने वाले किसी युवक से दोस्ती हो गई। सपला प्यार में इस कदर अंधी हो गई कि अपना देश छोड़ दिया और भागकर चोरी छुपे भारत आ गई। वह सिलीगुड़ी में ढाई महीने रही। एक दिन अचानक उसे पता चला कि युवक उसे नेपाल में बेचने की फिराक में है।

जिसके बाद मौका पाकर सपला प्रेमी के घर से फरार हो गई। हालांकि, बाद में अवैध रूप से भारत में घुसने के आरोप में पुलिस ने सपला को अरेस्ट कर लिया गया और बाद में जेल भेज दिया गया।
बांग्लादेश से कोलकाता पहुंची कृष्णा
मई 2022 में कृष्णा नाम की बांग्लादेशी लड़की कोलकाता के अभिक मंडल से मिलने के लिए बांग्लादेश से भागकर भारत आ गई। वह इसके लिए अवैध तरीके से नदी नाले और जंगलों को पार कर पहुंची। यहां उसने प्रेमी के साथ शादी भी की लेकिन मामले का खुलासा होने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे बांग्लादेश भेज दिया गया।
हिंदुस्तान के सारे लड़कों की सेटिंग कराएंगी सीमा भाभी, बोलीं- 'चिंता मत करो बहुत लड़कियां आ रही हैं अभी...'
हालांकि अभी तक सीमा हैदर इस मामले में भाग्यशाली है कि उसे न तो जेल भेजा गया है और न ही पाकिस्तान को सौंपा गया है। हालांकि ये वे घटनाएं हैं जिनके बारे में हमें पता है। कई ऐसे मामले भी हो सकते हैं जिसके बारे में हमें अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया हो।
भारत के लिए हो सकता है खतरनाक
भारत दशकों से आतंकवाद का दंश झेल रहा है। ऐसे में सीमा हैदर का देश में होना राष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज से बड़े खतरे की निशानी है। ऐसे तो फिर कोई भी असामाजिक तत्त्व अथवा आतंकी गतिविधियों में लिप्त शख्स नेपाल के रास्ते भारत में आसानी से प्रवेश कर सकता है।
पाकिस्तान ने सहनशील भारत को कई जख्म दिए हैं। उसकी खुफिया एजेंसी आईएसआई का मकसद ही पूरे भारत में स्लीपर सेल को फैलाना है ताकि जरूरत के वक्त उनका इस्तेमाल किया जा सके। वक्त आने पर ये स्लीपर सेल डिफेंस अफसर, राजनयिक और वैज्ञानिकों को टारगेट करते हैं। आज के समय में हथियारों से नहीं, सूचनाओं से जंग लड़ी जाती है। जरूरत सतर्क रहने की है...एक खुफिया जानकारी दुश्मन देश को बड़ा मौका दे सकती है।
सीमा हैदर से जुड़े अनसुलझे सवाल
सीमा हैदर के माले में ढेरों लूपहोल्स हैं। सीमा हैदर और उसके चार बच्चों के पास पासपोर्ट हैं। जिनमें अलग उम्र और अलग जन्मतिथि हैं। यह सवाल अभी भी मौजूं है कि अगर सीमा पांचवीं पास है तो वह इतनी वर्सेटाइल कैसे है। सीमा जब गिरफ्तार हुई थी तो उसके पास से चार-चार मोबाइल मिले थे। आखिर उसे इतने फोन की जरूरत क्यों पड़ी थी?
पुलिस को सीमा के पास एक पोखरा से दिल्ली तक की बस टिकट मिला था। सीमा ने यह नहीं बताया कि पोखरा से दिल्ली का टिकट किसका था। उसके साथ तो चार बच्चे और सचिन था। हालांकि एटीएस ने कहा है कि अभी तक कुछ भी ऐसा नहीं मिला है जिससे ये साबित हो कि सीमा एक जासूस है। लेकिन वह पूरी तरह से पाक साफ है इसका दावा भी कोई नहीं कर सकता है।












Click it and Unblock the Notifications