पाकिस्तानी सांसद ने कहा- भारत और इजरायल दुश्मन, फिलिस्तीन और कश्मीर की आजादी के लिए एटम बम गिराओ
दुनिया में अलग थलग पड़ चुके पाकिस्तान में फिलिस्तीन को लेकर संसद का विशेष सत्र आयोजन किया गया था,जिसमें बोलने के दौरान सांसद मौलाना चित्राली ने कहा कि दुश्मनों ने अगर मुसलमानों की रक्षा करनी है तो जिहाद करना ही विकल्प है
इस्लामाबाद, मई 19: गरीबी, बेरोजगारी और पाई पाई को मोहताज पाकिस्तान के पास इस्लामिक कट्टरपंथ के अलावा लगता नहीं है कि कुछ बचा भी नहीं है। अक्ल नाम की चीज को तो शायद पाकिस्तान की अधिकांश जनता के पास है ही नहीं, क्योंकि अगर ऐसा रहता है तो कोई जिम्मेदार सांसद, देश की संसद में किसी और देश के खिलाफ जेहाद छेड़ने और परमाणु बम से हमला कर देने की बात नहीं करता है। लेकिन, पाकिस्तान की बदनसीबी ये है कि वहां के प्रधानमंत्री कहते हैं कि वो हर दिन घर से जिहाद के लिए निकलते हैं और वहां के सांसद कहते हैं कि जो मुसलमानों के खिलाफ हैं, उनके खिलाफ जिहाद कर दो और इनके ऊपर बम फेंक दो। इजरायल और फिलिस्तीन के बीच तनाव चल रहा है और पाकिस्तानी सांसद मौलाना चित्राली ने संसद में कहा है कि फिलिस्तीन और कश्मीर को आजाद कराने के लिए जिहाद ही एकमात्र विकल्प बचा है।

कश्मीर के लिए जेहाद जरूरी
दुनिया में अलग थलग पड़ चुके पाकिस्तान में फिलिस्तीन को लेकर संसद का विशेष सत्र आयोजन किया गया था, जिसमें बोलने के दौरान सांसद मौलाना चित्राली ने कहा कि दुश्मनों ने अगर मुसलमानों की रक्षा करनी है तो जिहाद करना ही आखिरी विकल्प है। मौलाना चित्राली ने पाकिस्तानी संसद में दिए गये अपने बयान में कहा कि 'पाकिस्तानी सैनिकों का भी बस एक लक्ष्य है और वो है जेहाद तो फिर इजरायल के खिलाफ मैदान-ए-जिहाद क्यों नहीं करते हैं'। मौलाना चित्राली ये बयान संसद में दे रहे थे और स्पीकर उनके भाषण पर मुस्कुरा रहे थे। किसी देश के लिए इससे ज्यादा दुर्भाग्य की बात क्या हो सकती है कि देश की संसद में सांसद जिहाद की बात कर रहा हो और स्पीकर मुस्कुरा रहा होगा। उसे रोकने की कोशिश नहीं कर रहा हो।
फोड़ दो परमाणु बम
मौलाना चित्राली ने पाकिस्तान संसद में बोलते हुए कहा कि 'हमने मिसाइल, रॉकेट और परमाणु बम क्या म्यूजियम में रखने के लिए बनाए हुए हैं। हमारे पास 4 हजार किलोमीटर की दूरी तक मार करने वाला मिसाइल है, हमारे पास एटम बम है और मैं स्पीकर साहब से पूछना चाहता हूं, कि जनाब ये एटमी कूबत कब काम आएगा।' पाकिस्तानी सांसद मौलाना चित्राली ने अपने बयान में आगे कहा कि 'अगर हम कश्मीर और फिलिस्तीन को आजाद नहीं करा सकते हैं तो हमें मिसाइल, रॉकेट, विशाल सेना और परमाणु बम की कोई जरूरत नहीं है।'

पाकिस्तान करेगा मदद
पाकिस्तानी संसद में दुश्मनों पर परमाणु बम फोड़ने की बात की जा रही है और वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तानी विदेश मंत्री तुर्की के दौरे पर हैं। दरअसल, पाकिस्तान तुर्की के साथ मिलकर सऊदी अरब के खिलाफ एक नया गुट बनाना चाहता है और विश्व में मुसलमानों का नया खलीफा बनने की तैयारी कर रहा है। वहीं, फिलिस्तीन पर इजरायली हमले को पाकिस्तान एक मौके की तरह देख रहा है और उसने फिलिस्तीन को मदद भेजने की बात कही है। तुर्की अगर मदद की बात कहे तो समझ में आती भी है लेकिन जिस पाकिस्तान में आटा 150 रुपये किलो बिक रहा हो, और जिस देश का दाना पानी आईएमएफ, वर्ल्ड बैंक और चीन के आसरे हो, जिसके पास खुद अपनी जनता को दो वक्त की रोटी देने का पैसा ना हो, वो भला किस मुंह से मदद की बात करता है, लोगों की समझ से परे है।












Click it and Unblock the Notifications