Donald Trump: डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रचते पाकिस्तानी शख्स गिरफ्तार, जानें कौन है आसिफ, क्या था प्लान?
Donald Trump Assassinations Plot: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रचने के आरोप में पाकिस्तान के एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है, जिसके ईरान के साथ लिंक साबित हुए हैं।
सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, संयुक्त राज्य अमेरिका के जस्टिस डिपार्टमेंट ने एक पाकिस्तानी शख्स पर आरोप लगाया है, कि वह ईरानी सरकार से कथित तौर पर संबंध रखता है और राजनीतिक हत्याओं को अंजाम देने की कोशिश कर रहा था। मंगलवार को सामने आए अदालती दस्तावेजों के मुताबिक, इस मामले के बाद अमेरिकी सरकार ने पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य बड़े नेताओं की सुरक्षा को और सख्त कर दिया है।

डोनाल्ड ट्रंप की हत्या के इरादे से पहले ही गोली चल चुकी है, जो ट्रंप के कान को फाड़ते हुए निकल गई थी और वो बच गये थे और इस घटना के बाद FBI चीफ ने नाकामी स्वीकार करते हुए इस्तीफा दे दिया था।
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश नाकाम
CNN के मुताबिक, इस मामले की जानकारी रखने वाले एक अमेरिकी अधिकारी ने कहा, कि एफबीआई का मानना है, कि डोनाल्ड ट्रंप और अन्य अमेरिकी सरकारी अधिकारी, वर्तमान और पूर्व दोनों, हत्या की साजिश के संभावित लक्ष्य थे।
फेडरल प्रॉसीक्यूटर के मुताबिक, जिस पाकिस्तानी आरोपी को गिरफ्तार किया गया था, उसका नाम आसिफ मर्चेंट है, जो 46 साल का है और आरोप लगा है, कि उसने अगस्तद के अंत में या सितंबर की शुरूआत में न्यूयॉर्क में डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रची थी।
प्रॉसीक्यूटर ने कहा, कि 12 जुलाई को, हत्यारों से मुलाकात के कुछ ही समय बाद 12 जुलाई को आरोपी आसिफ अमेरिका से फरार होने की तैयारी कर रहा था। लेकिन, आरोपी आसिफ जिन लोगों से किलर्स जानकर मिला था, दरअसल वो अमेरिका के सीक्रेट एजेंट था। और इस मुलाकात के बाद ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। अदालत के दस्तावेजों से पता चलता है, कि आसिफ ने कहा था, कि वह अमेरिका में ऐसे व्यक्तियों को निशाना बनाना चाहता था, जो "पाकिस्तान और इस्लामी दुनिया को नुकसान पहुंचा रहे हैं।"
आरोपी ने कहा है, कि "ये सिर्फ सामान्य लोग नहीं हैं।"
एफबीआई का मानना है, कि उसने किसी भी हमले से पहले आसिफ की साजिश को नाकाम कर दिया है, लेकिन ट्रम्प के खिलाफ ईरान के खतरे को देखते हुए, अमेरिकी सीक्रेट सर्विस को खुफिया जानकारी प्रदान की गई है, जिससे पूर्व राष्ट्रपति की सुरक्षा और ज्यादा बढ़ा दी गई है।
रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका पहुंचने के बाद, आसिफ ने किसी ऐसे व्यक्ति से संपर्क किया, जिसके बारे में उसे लगता था, कि वह हत्या की साजिश में उसकी सहायता करेगा। हालांकि, उस व्यक्ति ने एफबीआई से संपर्क किया और एजेंसी के लिए एक गोपनीय स्रोत के रूप में काम करना शुरू कर दिया।
आरोपी ने हत्या की साजिश के लिए क्या प्लॉट बनाया था?
जून की शुरुआत में आसिफ ने सीक्रेट एफबीआई सोर्स से मुलाकात की थी और कहा था, कि वह न्यूयॉर्क में तीन काम करने के लिए लोगों को काम पर रखना चाहता है। एक, टारगेट के घर से दस्तावेज या यूएसबी ड्राइव चुराना, राजनीतिक रैलियों में विरोध प्रदर्शन की योजना बनाना और हत्याएं करना।
प्रॉसीक्यूटर के मुताबिक, आसिफ ने जून के अंत में अंडरकवर अधिकारियों से हिटमैन के रूप में मुलाकात की और कहा, कि वह चाहता है कि वे "अगस्त के अंत या सितंबर की शुरुआत में एक राजनीतिक व्यक्ति की हत्या करें।" उसने कथित तौर पर उन्हें हत्या के लिए 5,000 डॉलर का एडवांस भी दिया था।
चूंकि आसिफ हत्या का प्लॉट बनाकर अमेरिका से भागना चाहता था, इसलिए उसने कथित तौर पर हत्यारों को कोड में अपनी योजनाओं के बारे में बताने के लिए कहा, और उसने कुछ कोड वर्ड तैयार किए।
जैसे टी शर्ट का मतलब विरोध
फ्लेनेल शर्ट का मतलब चोरी
ऊनी जैकेट यानि तीसरा काम
प्रॉसीक्यूटर्स का मानना है, कि 'तीसरे काम' का मतलब हत्या करना था।
पाकिस्तानी शख्स आसिफ ने हत्या से पहले देश छोड़ने की योजना बनाई थी, लेकिन जाने से पहले ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया।












Click it and Unblock the Notifications