VIDEO: पाकिस्‍तान का नया चांद नवाब, पत्रकार ने की अपनी ही शादी की LIVE रिपोर्टिंग, दुल्‍हन और सास का किया इंटरव्‍यू

नई दिल्‍ली। ''कराची से लोग अपनों में ईद मनाने के लिए अंदरूने मुल्‍क जा रहे हैं'', पाकिस्‍तान के चांद नवाब की यह हास्‍यपद रिपोर्टिंग याद होगा। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है। इससे प्रभावित होकर ही सलमान खान की फिल्म बजरंगी जान में एक पत्रकार का किरदार गढ़ा गया जिसकी भूमिका नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने निभाई थी। एक बार फिर पाकिस्‍तान के एक टीवी रिपोर्टर ने ऐसा ही कारनामा कर दिया है। इस पत्रकार ने अपनी शादी के बारे में खुद ही रिपोर्टिंग की और अपने रिश्तेदारों का इंटरव्यू भी लिया। इसका वीडियो भी वायरल हो गया है।

पत्‍नी से पूछा- मुझसे शादी करके कैसा लग रहा है

पत्‍नी से पूछा- मुझसे शादी करके कैसा लग रहा है

रिपोर्टर को दूल्हे के लिवास में देखा जा सकता है। वीडियो में उसे अपने मां-पिता, पत्नी और सास का इंटरव्यू लेते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में रिपोर्टर दुल्हन से पूछता है कि आज आपको मुझसे शादी करते हुए कैसा लग रहा है? इतना ही नहीं सास से भी वह इसी तरह का सवाल पूछते हुए कहता है, 'जी सासू मां आपको कैसा लग रहा है?'

सिटी 41 चैनल का रिपोर्टर है दूल्‍हा

सिटी 41 चैनल का रिपोर्टर है दूल्‍हा

ट्विटर पर वायरल हुए वीडियो के अनुसार दूल्‍हा फैसलाबाद, पाकिस्तान के सिटी 41 चैनल का रिपोर्टर है। दूल्हे के ड्रेस में सजा और हाथ में माइक लिए हुए यह पत्रकार कैमरे के सामने रिपोर्टिंग करता है, 'आज मैं मौजूद हूं अपनी शादी में, जहां पे मेरी शादी मनाई जा रही है।' वह कहता है कि यह उसके, उसकी पत्नी और उन दोनों के परिवार के लिए बेहद खुशी का मौका है। वह कहता है, 'मेरी लव मैरिज है और इस लव मैरिज में मेरी वाइफ खासी खुश है।'

चैनल पर भी दिखाया गया कवरेज

चैनल पर भी दिखाया गया कवरेज

इस वीडियो में आप देख सकते हैं की दूल्हे राजा ने सिर्फ शादी के दौरान अपना वीडियो बनवाया बल्कि इसे अपने चैनल पर भी दिखाया। दूल्हे का परिवार इस शादी से काफी खुश दिखा और उनकी मां इंटरव्यू के दौरान भावुक हो उठीं।

आप भी देखिए VIDEO

आप भी VIDEO देखें और नीचे दिए कमेंट बॉक्‍स में अपनी प्रतिक्रिया दें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+