पाकिस्तानी पत्रकार ने अमेरिका में उठाया कांवड़ा यात्रा का मुद्दा, मिला ऐसा जवाब हो गई बोलती बंद
भारत के आंतरिक मामलों पर अक्सर पाकिस्तान अपनी नाक घुसेड़ने की कोशिश करता है। एक बार फिर से पाकिस्तान ने ऐसी ही हरकत की है। दरअसल अमेरिका में व्हाइट हाउस प्रेस वार्ता के दौरान पाकिस्तान के पत्रकार ने भारत के आंतरिक मसले को उठाया तो इसपर उसे दो टूक जवाब मिला है।
दरअसल उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में जिस तरह से कांवड़ यात्रा के दौरान रास्तों पर पड़ने वाले दुकानदारों को उनका नाम प्रदर्शित करने के लिए कहा गया था, उसका जिक्र करते हुए पाकिस्तान के पत्रकार ने सवाल उठाया था।

हमने रिपोर्ट को देखा है
पाकिस्तानी पत्रकार ने कहा कि भारत में मुस्लिम दुकानदारों को मजबूर किया जा रहा कि वो अपनी दुकान के बाहर अपना मुस्लिम नाम लिखें। जिसपर अमेरिका के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने जवाब देते हुए कहा कि हमने उन रिपोर्ट्स को देखा है।
हमने उस रिपोर्ट को भी देखा है जिसमे सुप्रीम कोर्ट ने 22 जुलाई को अंतरिम आदेश जारी करते हुए इसपर रोक लगा दी है। लिहाजा असल में यह फैसला लागू नहीं हुआ है। हम धार्मिक स्वतंत्रता का दुनियाभर में समर्थन करते हैं।
सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक
गौर करने वाली बात है कि सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को दो भाजपा शासित राज्यों के निर्देशों पर अंतरिम रोक लगा दी। जिसमें कांवड़ यात्रा मार्ग पर स्थित रेस्टोरेंट के मालिक के नाम और अन्य विवरण को प्रदर्शित करने को कहा गया था।
न्यायालय ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश की सरकारों को भी इस बाबत निर्देश दिया है। मध्य प्रदेश के उज्जैन नगर निकाय द्वारा भी इसी तरह के निर्देश जारी किए गए थे।
जज ने साझा किया अनुभव
न्यायमूर्ति एसवीएन भट्टी ने सुनवाई के दौरान अपना निजी अनुभव साझा किया। उन्होंने केरल में एक मुस्लिम द्वारा संचालित शाकाहारी रेस्टोरेंट में अक्सर जाने का जिक्र किया, जो अंतरराष्ट्रीय मानकों को बनाए रखता था।
उन्होंने कहा उस राज्य के न्यायाधीश के रूप में मैं शाकाहारी भोजन के लिए एक मुस्लिम द्वारा संचालित होटल में जाता था। जहां तक जब खाद्य मानकों की बात है, वहां इन तमाम चीजों को प्रदर्शित किया जाता था।












Click it and Unblock the Notifications