'मुसलमान कब बन रहीं', पाकिस्तानी यूट्यूबर ईसाई अभिनेत्री से बार बार पूछता रहा बेशर्म सवाल, वीडियो देखिए
Pakistan News: पाकिस्तान एक ऐसा देश है, जहां मजहब को गंभीरता से लिया जाता है और मजहब को लेकर चर्चा करना भी एक संवेदनशील विषय रहता है। वहीं, पाकिस्तान में ज्यादातर लोगों की मानसिकता एक ही रहती है, किसी भी तरह से दूसरे धर्म के लोगों को इस्लाम में लाया जाए।
पाकिस्तान के एक यूट्यूबर इन दिनों लोगों के निशाने पर आ गये हैं, जब उन्होंने पॉडकास्ट के दौरान एक ईसाई अभिनेत्री से उनके धर्म परिवर्तन को लेकर सवाल पूछना शुरू कर दिया। इस दौरान अभिनेत्री को बार बार असहज होते देखा जा रहा था, लेकिन यूट्यूबर बेशर्म बनकर अलग अलग तरह से उनसे पूछ रहा था, कि कि अपना मजहब कब बदल रही हैं और मुसलमान कब बन रही हैं।

यूट्यूबर की हो रही है आलोचना
पाकिस्तान के इस यूट्यूबर का नाम है नादिर अली, जो पहले भी अपने पॉडकास्ट में धर्म परिवर्तन को लेकर विवादित बातें कर चुका है। नादिर अली ने अपने एक पॉडकास्ट के दौरान लोकप्रिय अभिनेत्री सुनाती मार्शल को आमंत्रित किया था, जिन्होंने एक मुस्लिम अभिनेता से शादी की हुई है।
हालांकि, इसके बाद भी सुनीता मार्शल अभी भी ईसाई हैं और वो मुसलमा नहीं बनी हैं और इसी बात को लेकर यूट्यूबर नादिर अली उनसे बहस कर रहा था। जियो न्यूज के मुताबिक, इस दौरान अभिनेत्री सुनीता मार्शल काफी असहज हो रहीं थीं, लेकिन इसके बाद भी नादिर अली सवाल पूछने से बाज नहीं आ रहा था।
साक्षात्कार, जो मज़ेदार और हल्का हो सकता था, असंवेदनशील निकला क्योंकि मेजबान ने सुनीता से उसके विश्वास के बारे में सवाल करना शुरू कर दिया और क्या वह इस्लाम में परिवर्तित हो जाएगी क्योंकि उसकी शादी अभिनेता हसन अहमद से हुई है।
Nadir Ali reflects the mindset of our very polorized society
— کرانچی کا بھیا( MPA) (@iamlyari) June 21, 2023
His quest to sonita marshall shows his Up bringing.
Sonita marshall was very clear and strong 👍 pic.twitter.com/2r1NQBXlks
ये पॉडकास्ट, जो मनोरंजक हो सकता था, वो अभिनेत्री सुनीता के लिए काफी कठिन हो रहा था, क्योकि नादिर अली को सुनीता से ऐसे सवाल पूछते हुए देखना आश्चर्यजनक था।
नादिर अली ने सुनीता से पूछा, कि "आप इस्लाम कब कबूल करेंगी?" जिसके जवाब में सुनाती कहती हैं, कि जब दिल से आवाज आएगी, तब वो इस बारे में कोई फैसला करेंगी। जिसपर नादिर अली कहता है, कि "अल्लाह हिदायत दिवस (अल्लाह आपको मार्गदर्शन दे)", जो स्पष्ट रूप से बहुत अपमानजनक था।
इस पॉडकास्ट के बाद कई पाकिस्तानी अभिनेताओं ने नादिर अली की क्लास लगाई है और कहा है, कि किसी शो में मेहमानों से उनकी आस्था और धार्मिक पसंद के बारे में नहीं पूछना चाहिए, क्योंकि यह मामला न केवल व्यक्तिगत है, बल्कि बेहद संवेदनशील भी है।
हालांकि, सुनीता ने जिस तरह से नादिर अली के सवालों का जवाब दिया, उसकी काफी तारीफ की जा रही है। इन सवालों का जवाब देते वक्त वो पहले तो असहज हो गईं थीं, लेकिन बाद में उन्होंने काफी सावधानी से खुद को संभाल लिया और फिर जवाब देना शुरू कर दिया। कई लोगों का कहना है, कि नादिर अली ने जिस तरह के सवाल पूछे थे, अगर उसका कुछ भी उल्टा जवाब सुनीता की तरफ से आता, तो उनके खिलाफ ईशनिंदा के आरोप लगा सकते थे और उनकी जान भी जा सकती थी। पाकिस्तान में ईशनिंदा के आरोप में कई लोगों की हत्या की जा चुकी है।
इस इंटरव्यू के बाद, सोशल मीडिया यूजर्स के साथ-साथ शोबिज बिरादरी ने नादिर अली की आलोचना करते हुए कहा, कि वह अपने शो के जरिए हास्यास्पद सवाल पूछकर विवाद पैदा करते हैं। उन्होंने आगे कहा, कि नादिर अली को "हिदायत" और "ज्ञान" की सख्त आवश्यकता है।
अभिनेत्री नादिया अफगान ने इंस्टाग्राम पर अली को उनके "घृणित प्रश्न पूछने" के लिए लताड़ लगाई। उसने YouTuber पर गुस्सा निकालते हुए आगे कहा, कि "बेवकूफों का एक गांव है, जिसकी आबादी फल-फूल रही है।"
वहीं, मॉडल मथिरा ने भी नादिर अली की आलोचना की और कहा, कि "इस व्यक्ति को क्या हो गया है और ये कैसे सवाल पूछ रहा है। यह बहुत गलत है। इस होस्ट को शर्म आनी चाहिए!" पाकिस्तानी अभिनेता और वीजे अनुषे अशरफ और सबा फैसल ने भी नादिर अली को ऐसे सवाल पूछने के लिए फटकार लगाई है।












Click it and Unblock the Notifications