झूठा, मक्कार, 21 साल की लड़की को किया प्रेगनेंट.. पाकिस्तानी अभिनेत्री की इमरान खान पर सनसनीखेज किताब
Hajra Khan Book on Imran Khan: पाकिस्तान की मशहूर अभिनेत्री और मॉडल हाजरा खान पानेजई ने पूर्व पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान के ऊपर सनसनीखेज खिताब लिखी है, जिसमें इमरान खान पर कई खुलासे करने के दावे किए गये हैं। हाजरा खान पानेजई ने अपनी किताब में इमरान खान को एक नंबर का झूठा, मक्कार व्यक्ति बताया है और दावा किया है, कि इमरान खान ने 21 साल की एक लड़की को प्रेगनेंट कर दिया था और उन्होंने कहा है, कि ये घटना 200 प्रतिशत सही है।
पाकिस्तानी अखबार द न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तानी मॉडल और अभिनेत्री हाजरा खान पानेजई ने अपनी आत्मकथा के बारे में बोलते हुए पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष इमरान खान को "झूठा और दुष्ट व्यक्ति" कहा है।

इमरान खान पर सनसनीखेज आरोप
हाजरा खान पानेजई की 'व्हेयर द ओपियम ग्रोज़: सर्वाइविंग पाकिस्तान ऐज़ अ वुमन, एन एक्ट्रेस एंड नोइंग इमरान खान' शीर्षक वाली किताब शुक्रवार को इस्लामाबाद में लॉन्च की गई है। लॉन्च समारोह में बोलते हुए, हाजरा खान ने, न केवल इमरान खान पर कोकीन का सेवन करने का आरोप लगाया है, बल्कि उन्हें अपने निजी जीवन में एक बहुत ही अलग व्यक्ति भी कहा है।
अभिनेत्री ने कहा, कि उन्हें 2014 में ही एहसास हो गया था, कि जिस व्यक्ति को लोग नायक और मसीहा मानते हैं, असल में वह निजी जिंदगी में एक अलग ही इंसान था।
हाजरा खान ने कहा, कि वह अपनी आत्मकथा में प्रकाशित हर शब्द पर कायम हैं, जो ज्यादातर पीटीआई प्रमुख के साथ उनके संबंधों पर आधारित है। उन्होंने कहा, कि उन्होंने अपनी आत्मकथा, अपनी कमजोरियों और अपनी मूर्खता के लिए खुद को जिम्मेदार ठहराने के लिए लिखी है।
इतना ही नहीं, मॉडल ने यह भी आरोप लगाया, कि इमरान खान के साथ यौन संबंधों के कारण 21 साल की एक लड़की के गर्भवती हो गई थी और उसके ये आरोप "200%" सच थे। आपको बता दें, कि इमरान खान पर कई महिलाओं से संबंध होने करे आरोप लगे हैं, और पिछले साल एक ऑडियो और वीडियो टेप भी सार्वजनिक हुआ था, जिससे पता चला था, कि इमरान खान का अपनी ही पार्टी की एक महिला सांसद के साथ संबंध हैं।
किताब लॉन्च कार्यक्रम के दौरान अभिनेत्री ने कहा, कि 21 साल की जिस लड़की की वो बात कर रही है, वो अब पाकिस्तान से बाहर है और उसे वो अच्छी तरह से जानती है, लेकिन वो उसकी गोपनियता को उजागर नहीं करना चाहती है।
हाजरा खान ने कहा, कि उन्होंने किताब साल 2014 में ही लिखी थी, लेकिन इमरान खान और उनके समर्थकों की धमकी की वजह से किताब छप नहीं पा रही थी। पाकिस्तान में कोई भी प्रकाशक किताब छापने के लिए तैयार नहीं हुआ, जिसके बाद किताब को लंदन के एक प्रकाशक ने छापा है।
अभिनेत्री ने दावा किया, कि उनकी किताब काफी संघर्ष के बाद सामने आई है, क्योंकि इसे प्रकाशित कराने के लिए उन्हें पाकिस्तान छोड़ना पड़ा था। उन्होंने आगे कहा, कि लंदन स्थित एक प्रकाशक ने उनकी किताब को यह निष्कर्ष निकालने के बाद प्रकाशित करने से इनकार कर दिया था, कि इसमें कई आरोप हैं और उन्हें साबित करना मुश्किल होगा। उन्होंने कहा, कि उन्होंने अपनी किताब में जो भी दावे किए हैं, उन्हें साबित करने के लिए उनके पास सबूत हैं।












Click it and Unblock the Notifications