पाकिस्तान: रिहा हुई आसिया बीबी कहां हैं?

आसिया की रिहाई के ख़िलाफ़ पाकिस्तान में प्रदर्शन हुए
AFP
आसिया की रिहाई के ख़िलाफ़ पाकिस्तान में प्रदर्शन हुए

"देश को वहां न लेकर जाइए जहां वह कोई एक्शन ले."

यह वाक्य पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ने बुधवार की शाम आसिया बीबी केस के फ़ैसले के बाद राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा था.

इसकी ज़रूरत क्यों पेश आई? देशभर में धार्मिक पार्टी तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान ने आसिया बीबी की रिहाई के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिए थे और अहम सड़कों को बंद कर दिया था.

नया पाकिस्तान, नया प्रधानमंत्री और लोगों की उम्मीदें. लेकिन शुक्रवार को सरकार और तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान के बीच समझौता हुआ और विरोध प्रदर्शन बंद करने का ऐलान किया गया.

इसके बाद बहुत से लोगों ने अपनी भावनाओं को सोशल मीडिया पर ज़ाहिर किया है.

एक तरफ़ धार्मिक पार्टी के साथ समझौता करने के ख़िलाफ़ बातें शुरू हुईं तो दूसरी तरफ़ ये सवाल उठाया जाने लगा कि समझौते के तहत आसिया बीबी का नाम एग्ज़िट कंट्रोल लिस्ट (ईसीएल) में नहीं डाला है और वह देश से बाहर चली गई हैं. इस लिस्ट में जिसका नाम होता है उसे पाकिस्तान छोड़ने की इजाज़त नहीं होती.

आसिया के कनाडा जाने की अफ़वाह

सोशल मीडिया पर 'आसिया बीबी इन कनाडा' और 'आसिया बीबी कनाडा' के हैशटैग इस्तेमाल होने लगे.

सबसे पहले पंजाब के गवर्नर रहे दिवंगत सलमान तासीर के बेटे शान तासीर के इंटरव्यू के हवाले से ये ख़बर ट्रेंड करने लगी कि आसिया बीबी कनाडा चली गई हैं.

जब सोशल मीडिया पर उनसे इस ख़बर की पुष्टि के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने जबाव दिया कि 'मेरा यह मतलब नहीं था. आसिया पाकिस्तान में हैं.'

https://twitter.com/ShaanTaseer/status/1058336667336089600

लेकिन इस ख़बर को बाद में और ज़्यादा मज़बूती तब मिली जब पत्रकार गुल बुख़ारी ने ट्वीट किया और 'सूत्रों' के हवाले से लिखा कि आसिया बीबी को उसी दिन कनाडा रवाना कर दिया गया था जिस दिन सुप्रीम कोर्ट की तीन सदस्यीय पीठ ने उनकी रिहाई का फ़ैसला सुनाया था.

उन्होंने ट्वीट किया, "विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक़ सरकार ने अच्छा क़दम उठाया. कोर्ट, जेल प्रशासन और अन्य के साथ मिलकर काम किया और आसिया बीबी की उसी दिन कनाडा रवानगी का बंदोबस्त किया."

https://twitter.com/GulBukhari/status/1058264674750218240

इसके जवाब में तारिक़ फ़तह ने ट्वीट किया कि अगर कनाडा ने आसिया और उनके ख़ानदान को शरण दे दी है तो प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो शुभकामनाओं के हक़दार हैं.

प्रदर्शन
EPA
प्रदर्शन

इसराइली जहाज़ से जाने की अफ़वाह

यहां ये बता देना ज़रूरी है कि बीबीसी की अपनी पड़ताल के मुताबिक़ आसिया बीबी के विदेश जाने के कोई प्रमाण नहीं हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर सुगबुगाहटों को कौन रोक सकता है.

ऐसी ही एक ख़बर बीते हफ़्ते सामने आई थी कि इसराइल से एक जहाज़ पाकिस्तान आया और 10 घंटे इस्लामाबाद के हवाई अड्डे पर रहा.

हालांकि पाकिस्तानी प्रशासन ने इसे अफ़वाह बताया था. एक अन्य ट्विटर यूज़र ने ट्वीट किया, "अगर आसिया बीबी का ख़ानदान कनाडा में है तो फिर वह भी इसराइल-ओमान से इस्लामाबाद आए रहस्यमय जहाज़ से कनाडा चली गई होंगी."

अब पाकिस्तान में वॉट्सअप पर यह अफ़वाह भी बिना परों के उड़ रही है कि यह इसराइली जहाज़ दरअसल आसिया बीबी को लेने आया था.

वहीं, तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान के साथ सरकार की ओर से किए जाने वाले समझौते को आलोचना का सामना करना पड़ रहा है.

इस समझौते को सरकार की ओर से एनआरओ (माफ़ी क़ानून) दिया जाना कहा जा रहा है. इमरान ख़ान की पार्टी सत्ता में आने से पहले कहा जा रहा था कि सरकार जब सत्ता में आएगी तो एनआरओ नहीं दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें:

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+