अमेरिका के लादेन अभियान की जानकारी पहले से थी पाक को

नई दिल्ली। पाकिस्तान में जिस तरह से अमेरिका ने ओसामा बिन लादेन को मार गिराया उसने पाकिस्तान के आतंकवाद के खिलाफ रवैये की पोल खोल कर रख दी थी। इस अभियान के बारे में पाकिस्तान हमेशा यह कहता रहा था कि उसे अभियान की जानकारी नहीं थी, लेकिन ताजा रिपोर्ट की मानें तो पाक को इस अभियानन की जानकारी थी।

Pakistan was aware of Osama Bin Laden operation of America

अमेरिका के एक वरिष्ठ पत्रकार ने साक्ष्यों के साथ दावा किया है कि लादेन अभियान की पाक को पहले से जानकारी थी। यही नहीं लादेन कई वर्षों तक पाकिस्तान की हिरासत में था। लादेन को पाकिस्तान और अमेरिका के बीच हुए एक समझौते के तहत मारा गया था। दोनों देशों ने इस समझौते पर हस्ताक्षर भी किया था।

अमेरिका के खोजी पत्रकार सीमोर हेर्ष ने ने दावा किया है कि अमेरिका के सील कमांडो को 2011 में ही इस बात की जानकारी थी कि लादेन एबटाबाद में है। हेर्ष ने दावा किया है कि लादेन पाकिस्तान की हिरासत में 2006 में ही था, उसे सउदी अरब की मदद से कैदी बनाकर रखा गया था। अमेरिकी पत्रकार ने पाकिस्तान की मीडिया में साक्षात्कार के समय कहा कि लादेन को हिंदुकुश में पकड़ा गया था और एबटाबाद में परिसर बनाकर उसे वहा रखा गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+