Pakistan Train Hijack Update:104 बंधकों को बचाया गया, 16 आतंकवादी ढेर, अभी भी 23 लोग फंसे, रेस्क्यू जारी

Pakistan Train Hijack Update: पाकिस्तान में एक बड़ा आतंकी हमला हुआ, जहां बलूच अलगाववादी संगठन बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने क्वेटा से पेशावर जा रही जाफर एक्सप्रेस (Jaffar Express)को हाईजैक कर लिया। आतंकियों ने यात्रियों को बंधक बना लिया, जिसके बाद पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने बचाव अभियान शुरू किया।

अब तक 104 बंधक बनाए गए यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया है और 16 आतंकियों को मार गिराया गया है, लेकिन अब भी 23 लोग फंसे हुए हैं। जिनको बचाने के लिए सुरक्षा बलों का ऑपरेशन जारी है। आइए जानते हैं पाकिस्तानी सेना की बड़ी कार्रवाई....

Pakistan Train Hijack Jaffar Express

कैसे हुआ हमला?

जाफर एक्सप्रेस जब क्वेटा से पेशावर जा रही थी, तभी बलूचिस्तान के कच्छी (बोलन) जिले के पिरोकनारी इलाके में आतंकियों ने हमला कर दिया। पहले ट्रेन की पटरी पर विस्फोट हुआ, जिससे हड़कंप मच गया। इसके बाद आतंकियों ने ट्रेन पर भारी गोलीबारी शुरू कर दी। ट्रेन को एक सुरंग में रोककर 214 यात्रियों को बंधक बना लिया गया। आतंकियों ने 30 सुरक्षाकर्मियों की हत्या करने का भी दावा किया।

सुरक्षा बलों का ऑपरेशन

Geo न्यूज के मुताबिक, पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने तुरंत विशेष ऑपरेशन शुरू किया और आतंकियों को घेर लिया। अब तक 104 यात्रियों को सुरक्षित बचाया जा चुका है। बचाए गए यात्रियों में 58 पुरुष, 31 महिलाएं और 15 बच्चे शामिल हैं। 16 आतंकियों को मार गिराया गया है, जबकि कई गंभीर रूप से घायल हैं। अभी भी 23 यात्री फंसे हुए हैं और उन्हें बचाने के लिए ऑपरेशन जारी है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि कुछ यात्रियों को क्वेटा भेज दिया गया है, जबकि ट्रेन अभी भी सुरंग में खड़ी है।

आतंकियों की मांग और धमकी

बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है और बंधकों के बदले कुछ शर्तें रखी...

  • सभी बलूच राजनीतिक कैदियों और जबरन गायब किए गए लोगों की रिहाई।
  • अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो सभी बंधकों को मारने की धमकी दी गई है।
  • पाकिस्तानी सेना के जमीनी हमले को विफल करने का दावा किया है।

प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति की प्रतिक्रिया

पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इस हमले की कड़ी निंदा की है। गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने सुरक्षा बलों की बहादुरी की तारीफ की और कहा कि आतंकवादियों को खत्म करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती ने ऑपरेशन को लेकर केंद्र सरकार से मदद मांगी है।

बलूचिस्तान में आतंकवाद क्यों बढ़ रहा है?

बलूचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा और खनिज संसाधनों से भरपूर प्रांत है, लेकिन यहां के स्थानीय लोगों को लगता है कि पाकिस्तान सरकार उनके संसाधनों का शोषण कर रही है।

  • बलूच विद्रोही स्वतंत्र बलूचिस्तान की मांग कर रहे हैं।
  • हाल ही में पाकिस्तान और चीन के खिलाफ नए हमलों की घोषणा की गई थी।
  • बलूच अलगाववादी संगठन बलूच नेशनल आर्मी बनाकर हमले तेज कर रहे हैं।

बलूचिस्तान में पिछले कुछ वर्षों में आतंकवादी हमलों में तेजी आई है, जिससे पाकिस्तान सरकार के लिए यह क्षेत्र बड़ा सिरदर्द बन गया है।

अब आगे क्या होगा?

सुरक्षा बलों ने ऑपरेशन जारी रखने की घोषणा की है और कहा है कि आखिरी आतंकी के मारे जाने तक अभियान जारी रहेगा। बचे हुए 23 यात्रियों को सुरक्षित निकालने की कोशिश की जा रही है। बलूच अलगाववादियों के खिलाफ बड़ा सैन्य अभियान शुरू होने की संभावना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+