पैसे वसूलने का अनोखा तरीका, पाकिस्तान में नहीं दिया इनकम टैक्स तो बंद हो जाएगा सिम कार्ड, 5 लाख लोगों को नोटिस

आर्थिक तंगी से जूझ रहे पाकिस्तान ने टैक्स वसूलने का एक अनोखा तरीका ढूंढ़ा है। पाकिस्तान में ऐसे लोगों की बड़ी संख्या जो टैक्स नहीं जमा करते हैं। ऐसे में पाकिस्तान सरकार ने टैक्स जमा न करने वाले लोगों के फोन सिम कार्ड बंद करने का फैसला किया गया है।

पाकिस्तान सरकार ने कहा है कि 15 मई तक टैक्स जमा न करने वाले लोगों के सिम कार्ड डिएक्टिवेट कर दी जाएगी। फेडरल बोर्ड ऑफ रेवेन्यू ने एक इनकम टैक्स जनरल ऑर्डर में कहा है कि 5 लाख से अधिक लोगों ने साल 2023 का इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल नहीं किया है।

pakistan tax sim block

फेडरल बोर्ड ऑफ रेवेन्यू (FBR) ने एक इनकम टैक्स जनरल ऑर्डर (ITGO) में कहा कि 2023 में अपना टैक्स रिटर्न दाखिल करने में विफल रहने वाले 506,671 व्यक्तियों के मोबाइल सिम ब्लॉक हो जाएंगे। टैक्स ना जमा करने वाले लोगों के सिम कार्ड तब तक ब्लॉक रहेंगे, जब तक एफबीआर या अंतर्देशीय राजस्व आयुक्त की तरफ से व्यक्ति को लेकर रिपोर्ट नहीं मिल जाती।

पाकिस्तानी अखबार डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, FBR ने पाकिस्तान दूरसंचार प्राधिकरण और सभी दूरसंचार प्रदाताओं को ऐसे लोगों के सिम को ब्लॉक करने के लिए 2024 के आयकर सामान्य आदेश (आईटीजीओ) संख्या 01 को तुरंत लागू करने और 15 मई तक अनुपालन रिपोर्ट दाखिल करने का आदेश दिया।

रिपोर्ट के मुताबिक एक आधिकारिक सूत्र ने कहा कि FBR ने 24 लाख संभावित करदाताओं की पहचान की है, जिन्होंने टैक्स चोरी की है। इन सभी को नोटिस जारी किया गया है। इनमें से संघीय राजस्व बोर्ड ने पांच लाख लोगों के खिलाफ सिम कार्ड ब्लॉक करने की कार्रवाई करने का फैसला किया है।

एक्टिव टैक्सपेयर्स लिस्ट के मुताबिक, FBR को 1 मार्च तक 42 लाख टैक्सपेयर ने टैक्स दिया था, जबकि ये पिछले साल ये आंकड़ा 30.80 लाख था। वहीं साल 2022 में ये आंकड़ा करीब 59 लाख था।

एफबीआर अधिकारी के अनुसार, 2023 के लिए टैक्स रिटर्न दाखिल करने वाले व्यक्तियों के सिम स्वचालित रूप से बहाल हो जाएंगे। प्रत्येक सोमवार को, एफबीआर अपनी एटीएल लिस्टिंग को अपडेट करता है। प्रत्येक मंगलवार को, एटीएल सूची में आने वाले व्यक्तियों के नाम की पहचान की जाएगी और बहाली के लिए पीटीए और दूरसंचार कंपनियों को प्रस्तुत किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+