Pakistan: पाक को आतंकवादी पालना पड़ा भारी, जल उठा मुरीदके तो TLP को किया बैन, बैंक अकाउंट फ्रीज
Pakistan: पंजाब सरकार ने तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान (TLP) पर सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। सरकार ने इस इस्लामी राजनीतिक पार्टी को "आतंकवादी संगठन" घोषित करते हुए उस पर प्रतिबंध लगाने की सिफारिश की है। TLP पाकिस्तान की तीसरी सबसे बड़ी धार्मिक पार्टी मानी जाती है।
मरियम नवाज़ ने लिया फैसला
मरियम नवाज़ की अध्यक्षता में हुई एक उच्च-स्तरीय कानून व्यवस्था बैठक में यह अहम फैसला लिया गया। इसमें तय किया गया कि TLP की सभी संपत्तियों को जब्त किया जाएगा, उसके बैंक खातों को फ्रीज़ किया जाएगा और उसके पोस्टर, बैनर तथा सोशल मीडिया गतिविधियों पर रोक लगाई जाएगी। साथ ही, पार्टी के प्रमुख नेताओं को आतंकवाद विरोधी अधिनियम की चौथी अनुसूची में शामिल करने का फैसला हुआ है।

अवैध अफगानों के नाम पर नागरिकों पर निशाना
सरकारी अधिकारियों ने पाकिस्तान नागरिकों को अफ़गान बताकर उन पर शिकंजा कसना शुरू किया है। साथ ही, अवैध हथियारों पर रोक लगाने की भी प्रक्रिया तेज की गई है। यह कार्रवाई उस TLP के खिलाफ है, जिसे कभी पाकिस्तानी प्रतिष्ठान के कुछ तत्वों का समर्थन प्राप्त था, लेकिन अब सरकार ने उस पर सबसे कठोर रुख अपनाया है। हालांकि पाकिस्तान खुद अवैध हथियार का गढ़ है ऐसे में कौन से हथियार बैन करेगा, नहीं पता।
मुरीदके झड़प की आड़ में सख्ती
यह फैसला तब सामने आया जब मुरीदके में TLP प्रदर्शनकारियों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों के बीच हिंसक झड़पें हुईं। साद हुसैन रिज़वी के नेतृत्व में TLP का बड़ा समूह लाहौर से आगे बढ़ रहा था, तभी सुरक्षा बलों ने लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल किया। इस झड़प में कई लोगों की मौत हो गई थी।
TLP ने पुलिस पर गोलीबारी का आरोप लगाया
पंजाब पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर कहा कि भीड़ को तितर-बितर करने के दौरान TLP कार्यकर्ताओं ने पथराव, नुकीली लाठियों और पेट्रोल बम का इस्तेमाल किया। इसके बाद गोलीबारी हुई, जिससे आम नागरिक और सुरक्षा कर्मी दोनों प्रभावित हुए। वहीं, TLP का कहना है कि पुलिस ने अंधाधुंध गोलीबारी की, जिसमें उसके 11 सदस्य मारे गए और
50 से अधिक घायल हुए।
इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।












Click it and Unblock the Notifications