पाकिस्तान ने किया एंटी-शिप मिसाइल का सफल परीक्षण

पाकिस्तान ने एंटी शिप मिसाइल का किया परीक्षण, आसमान से जमीन पर कर सकती है सटीक मार, पाक नेवी प्रवक्ता ने की सफल परीक्षण की पुष्टि, नेवी चीफ ने की तारीफ

लाहौर। पाकिस्तान की नेवी ने शनिवार को आसमान से जमीन पर मार करने वाली एंटी शिप मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। यह परीक्षण अरब सागर में किया गया है। पाकिस्तान की नेवी के प्रवक्ता की ओर से जारी बयान में इस परीक्षण के सफल होने की बात कही गई है। नेवी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि पाकिस्तान की नेवी हेलीकॉप्टर सी किंग ने लाइव हथियारों की फायरिंग का टेस्ट किया है जोकि आसमान से जमीन पर किया गया है और यह सफल रहा है।

pakistan

इस मिसाइल ने सफलतापूर्वक अपने लक्ष्य पर निशाना साधा है, इसका लक्ष्य बिल्कुल सटीक रहा है। पाकिस्तान की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि यह मिसाइल काफी दुश्मनों के लिए काफी घातक साबित हो सकती है और यह पाकिस्तानी सेना के लिए अहम हथियार का काम करेगी। इस कार्यक्रम में चीफ नेवल स्टाफ एडमिरल मोहम्मद जकाउल्लाह भी मौजूद थे, उन्होंने इस परीक्षण की तारीफ की है।

इसे भी पढ़ें- सार्क समिट पर लगातार दूसरे साल ग्रहण, भारत के साथ खड़े पड़ोसी देश

जकाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान नेवी हेलीकॉप्टर सी किंग का यह सफल परीक्षण हमारी सेना की तत्परता को दिखाता है, साथ ही यह पाकिस्तान की नेवी फ्लीट के प्रोफेशनलिज्म को भी दर्शाता है। उन्होंने कहा कि वह पाकिस्तान की नेवी फ्लीट की तत्परता से पूरी तरह से संतुष्ट हैं। पाकिस्तान की नेवी देश की समुद्री सीमा को पूरी तरह से सुरक्षित रखने में सक्षम है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+