पाकिस्तान की इकॉनमी चौपट, दाने-दाने को मोहताज लोग... फिर क्यों रिकॉर्ड ऊंचाई छू रहा पाकिस्तानी स्टॉक मार्केट?

पाकिस्तान में महंगाई लंबे वक्त से काबू के बाहर चल रही है। बिजली, पानी, पेट्रोल, डीजल और जरूरी खाद्य पदार्थों के दाम में भारी इजाफा हो चुका है। बीते सप्ताह देश में महंगाई दर 40 प्रतिशत के पार पहुंच गई। सिर्फ महंगाई ही नहीं देश एक साथ कई संकटों से घिरा हुआ है।

पाकिस्तान में सुरक्षा संकट गहराया हुआ है। आए दिन हमले हो रहे हैं। देश की राजनीतिक स्थिति भी बहुत ठीक नहीं है। कोरोना महामारी और पिछले साल सिंध में आए भीषण बाढ़ से देश उबर नहीं पाया है। लेकिन इन कमियों के बावजूद पाकिस्तान का स्टॉक एक्सचेंज लगातार कुलांचे भर रहा है।

pakistan share market growth

डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज इस शुक्रवार को एक ही दिन में 65 हजार प्वाइंट से 66 हजार रिकॉर्ड प्वाइंट तक पहुंच गया। पाकिस्तान का प्रमुख स्टॉक इंडेक्स, KSE100- 1,505 अंक या 2.33 प्रतिशत की बढ़त के बाद सप्ताहांत के कारोबारी सत्र में 66,223 के ऐतिहासिक उच्च स्तर पर बंद हुआ।

इसी साल 18 अक्टूबर को पाकिस्तान शेयर बाजार 50 हजार प्वाइंट से भी नीचे पर कोरोबार कर रहा था। लेकिन दो महीने से भी कम वक्त में यह 16 हजार प्वाइंट से अधिक उछाल भर चुका है।

ऐतिहासिक उछाल की वजह क्या है?

पाकिस्तानी शेयर बाजार में आए इस उछाल की वजह रुपये की स्थिरता, विदेशी निवेश और इस्लामिक बांड के माध्यम से 90 अरब रुपये जुटाने की सरकार की योजना को माना जा रहा है।

बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, नवंबर महीने में पाकिस्तानी शेयर बाजार में विदेशी निवेश साढ़े तीन करोड़ डॉलर का हुआ। ये निवेश छह साल में सबसे ज्यादा है। इतना ही नहीं, दिसंबर के पहले हफ्ते में ही विदेशी निवेशकों ने दस लाख डॉलर का निवेश कर दिया है।

पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सरकार ने बांड की तीन नीलामियों के माध्यम से 90 अरब रुपये जुटाने की योजना बनाई है। इसके अलावा सरकार संरचनात्मक और व्यापक आर्थिक मुद्दों को हल करने की कोशिश में जुटी हुई जिससे स्थिति में लगातार सुधार देखने को मिल रहा है।

आपको बता दें कि पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) से एक बेलआउट पैकेज मिला है। यह 1958 के बाद उसे मिला 23वां बेलआउट पैकेज है। पाकिस्तान अगले महीने IMF से 700 मिलियन डॉलर के एक और पैकेज की उम्मीद कर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+