पाकिस्तान ने जाधव की पत्नी के जूतों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा, कहा- 'उसमें मैटेलिक था'

इस्लामाबाद। जासूसी के आरोप में कैद कुलभूषण जाधव से उनकी मां और पत्नी से मुलाकात करवाकर पाकिस्तान ने अब अपना असली रंग दिखाना शुरू कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान ने जाधव की पत्नी के जूतों को जांच के लिए फॉरेंसिक विभाग में भेज दिया है। पाकिस्तान ने आरोप लगाया है कि जाधव की पत्नी के जूतों में कुछ था, इसलिए उन्हें वो जूते वापस नहीं सौंपे गए। बता दें कि जाधव से मिलने से उनकी पत्नी व मां के जूतों को पाकिस्तानी अधिकारियों उतरवा लिए थे, लेकिन मुलाकात के बाद भी जाधव की पत्नी के जूतों को वापस देने से इनकार कर दिया था।

पाक को जूतों में कुछ होने का शक

पाक को जूतों में कुछ होने का शक

पाकिस्तान विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैजल ने पाकिस्तानी मीडिया से कहा कि जाधव की पत्नी के जूतों में कुछ था, जिससे ऐसा लग रहा था, जैसे उसमें या तो कैमरा हो या फिर रिकॉर्डिंग चिप। फैजल ने साथ में यह भी कहा कि उन जूतों के बदले में हमने जाधव की पत्नी को दूसरे जूते भी दिए और उनके गहने भी वापस लौटे दिए।

 शिपिंग कंटेनर में करवाई थी मुलाकात

शिपिंग कंटेनर में करवाई थी मुलाकात

पाकिस्तान ने कुलभूषण जाधव से उनकी मां और पत्नी की मुलाकात विदेश मंत्रालय के शिपिंग कंटेनर में करवाई थी। वो शिपिंग कंटेनर बिल्कुल साउंडप्रुफ था, जो दो भागों में बंटा था। इस्लामाबाद में पाकिस्तानी मीडिया ने भी जाधव की मां और पत्नी के साथ बदसलूकी की थी। वहां के अधिकारियों ने भी मुलाकात से पहले जाधव की मां और पत्नी के कपड़े बदलवाए।

भारत ने जताया पाकिस्तान की हरकतों पर एतराज

भारत ने जताया पाकिस्तान की हरकतों पर एतराज

जाधव की मां और पत्नी ने इस्लामाबाद से लौटते ही मंगलवार को सुषमा स्वराज से मुलाकात की थी। उसके बाद भारतीय विदेश मंत्रालय ने मानवीय सद्भावना के नाम पर पाकिस्तान के खराब रवैये को लेकर कड़ा एतराज जताया था। भारत ने कहा था कि जाधव पाकिस्तान में टॉर्चर का शिकार हो रहे हैं और उनके शरीर पर चोट के निशान भी है। भारत ने कहा कि पाकिस्तान के इस प्रकार की हरकत से उनकी सरकार पर अब सवाल खड़े हो रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+