नवाज शरीफ का कबूलनामा: मुंबई 26/11 अटैक में था पाकिस्तान के आतंकियों का हाथ

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने एक इंटरव्यू में अपने ही देश की पोल खोलते हुए कहा है कि मुंबई हमलों में उन्हीं के देश के आतंकियों का हाथ था। पाकिस्तानी अखबार द डॉन को दिए इंटरव्यू में बर्खास्त पीएम नवाज शरीफ ने कबूला है कि उनके देश में आतंकवादी सक्रिय है। भारत की ओर से डॉजियर और पुख्ता सबूत देने के बाद भी वहां की सरकार ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। यहां तक कि पाकिस्तान शुरू से ही इनकार करता आया है कि 2008 के मुंबई अटैक में उनकी कोई भूमिका नहीं है। नवाज शरीफ ने यह बयान उस वक्त दिया है, जब पाकिस्तान में आने वाले दो माह में आम चुनाव होने हैं।

26/11 अटैक में था पाकिस्तान के आतंकियों का हाथ: नवाज

इंटरव्यू में नवाज शरीफ ने कहा, आतंकी संगठन सक्रिय हैं, क्या हमें उन्हें सीमा पार करने और मुंबई में 150 लोगों की हत्या करने की इजाजत दे देनी चाहिए? मुझे बताइए।' रावलपिंडी आतंकरोधी अदालत में मुंबई हमलों का ट्रायल लंबित होने का हवाला देते हुए नवाज ने कहा, 'हमने सुनवाई क्यों नहीं पूरी की?'

मुंबई टेरर अटैक के लिए पाकिस्तान को दोषी ठहराते हुए, उनकी सरकार को सबूत भी दिए हैं। लेकिन, पाकिस्तान ने अपने स्टेट स्पॉन्सर टेररिज्म के खिलाफ कोई कदम नहीं उठाया है। यहां तक कि हाफिज सईद को इस अटैक का मास्टरमाइंड माना है, जो इस साल चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा है। लश्कर-ए-तैयबा के 10 आतंकियों ने समुद्री रास्ते से मुंबई में प्रवेश कर अलग-अलग ठिकानों पर अटैक कर 166 लोगों को मार दिया था।

पनामा लीक मामले में फंसने के बाद नवाज शरीफ को पिछले साल जुलाई में पद छोड़ना पड़ा था। उसके बाद इसी साल पाकिस्तान कोर्ट ने उन्हें चुनाव लड़ने के लिए हमेशा के लिए अयोग्य करार दे दिया। अपनी बर्खास्तगी से परेशान नवाज शरीफ कई बार देश की न्यायपालिका पर भी सवाल खड़े करते रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+