Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पाकिस्तान की दलित हिन्दू सीनेटर कृष्णा कुमारी कोहली चर्चा में

पाकिस्तानी मीडिया में वहाँ की हिन्दू सीनेटर कृष्णा कुमारी कोहली सुर्खियों में हैं. पाकिस्तानी मीडिया में इन्हें दलित हिन्दू सीनेटर बताया जा रहा है.

कोहली पाकिस्तान की विपक्षी पाकिस्तान पीपल्स पार्टी की सीनेटर हैं. वह 2018 में पीपीपी के टिकट से पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक रिज़र्व सीट जीती थीं.

Pakistans Dalit Hindu Senator Krishna Kumari Kohli in discussion

शुक्रवार को पाकिस्तान की सीनेट के अध्यक्ष की कुर्सी पर कृष्णा कुमारी कोहली थीं और उन्हीं की अध्यक्षता में भारत प्रशासित कश्मीर को लेकर एक प्रस्ताव पास किया गया.

भारत की संसद में भी कई बार होता है कि लोकसभा अध्यक्ष की ग़ैर-मौजूदगी में किसी सांसद को अध्यक्ष के आसन की ज़िम्मेदारी दी जाती है.

शुक्रवार को पाकिस्तानी सीनेट में अध्यक्ष के आसन पर कोहली थीं और यह ख़बर पाकिस्तानी मीडिया में छाई हुई है.

पाकिस्तान के अंग्रेज़ी अख़बार द एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने लिखा है, ''हिन्दू सीनेटर की अध्यक्षता में पाकिस्तान की सीनेट ने शुक्रवार को भारत प्रशासित कश्मीर के लोगों के साथ एकजुटता को लेकर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किया. सीनेट ने पाँच अगस्त 2019 के भारत की मोदी सरकार के उस क़दम को ख़ारिज कर दिया, जिसमें जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे को ख़त्म कर दिया गया था.''

पाकिस्तान की सत्ताधारी तहरीक-ए-इंसाफ़ पार्टी के सीनेटर फ़ैसल जावेद ख़ान ने ट्वीट कर कहा है, ''एक हिन्दू ने पाकिस्तानी सीनेट में कश्मीर पर एक सत्र की अध्यक्षता की. सीनेट के चेयरमैन ने हमारी सहकर्मी कृष्णा कुमार कोहली को यह सम्मान दिया. पाकिस्तान ने भारत को कश्मीर को लेकर एक मज़बूत संदेश दिया है. पाकिस्तान अल्पसंख्यकों के लिए खड़ा है जबकि भारत अल्पसंख्यकों के ख़िलाफ़ है.''

https://twitter.com/FaisalJavedKhan/status/1489500917942652928

पाकिस्तान पीपल्स पार्टी के प्रमुख बिलावल भुट्टो ने भी इसे लेकर ट्वीट किया. उन्होंने कहा, ''थार, सिंध, पाकिस्तान से पीपीपी सीनटेर कृष्णा कोहली ने कश्मीर एकजुटता पर सीनेट सत्र की अध्यक्षता की. यह वह पाकिस्तान है, जिसका पीपीपी प्रतिनिधित्व करता है, देशभक्ति, समानता और बहुलतावाद वाला पाकिस्तान.''

https://twitter.com/BBhuttoZardari/status/1489558408466513926

ख़ुद को ये सम्मान दिए जाने को लेकर कृष्णा कोहली ने ट्वीट किया, ''कश्मीर एकजुटता दिवस के मौक़े पर भारत के अवैध कब्ज़े वाले जम्मू और कश्मीर की मौजूदा स्थिति पर चर्चा के लिए सीनेट सत्र की अध्यक्षता करना बहुत सम्मान की बात है. पाकिस्तान की संसद का सदस्य बनने का मौक़ा देने के लिए पाकिस्तान की संसद और अध्यक्ष बिलावल भुट्टो को धन्यवाद.''

https://twitter.com/KeshooBai/status/1489528542773878785

सोशल मीडिया यूज़र अयाज़ गुल ने सीनेट अध्यक्ष का वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा, ''अल्पसंख्यक हिंदू दलित समुदाय से पाकिस्तान की महिला सीनेटर कृष्णा कुमारी कोहली सीनेट सत्र की अध्यक्षता करती हुईं.''

https://twitter.com/AyazGul64/status/1489511055051354112

पीएम मोदी ने नाम संदेश

कृष्णा कुमारी ने सीनेट की अध्यक्षता करते हुए भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक संदेश भी दिया. उन्होंने कहा, ''मोदी को मैं यही संदेश देना चाहती हूँ कि ये है पाकिस्तान का चेहरा. मोदी को हम बताना चाहते हैं कि उनकी मनमानियां हम बर्दाश्त नहीं करेंगे.''

कृष्णा कुमारी कोहली को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौक़े पर पहले भी सीनेट का अध्यक्ष बनाया जा चुका है. वह मार्च 2018 को सीनेटर चुनी गई थीं.

वह सिंध प्रांत के नगरपारकर इलाक़े में धाना गाम नाम के गाँव से आती हैं. उस वक़्त उन्होंने कहा था, ''मैं इस सीट पर बैठकर ख़ुद को बहुत भाग्यशाली मानती हूँ.''

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+