राजनाथ सिंह के 'घर में घुसकर मारेंगे' बयान से बौखलाया पाकिस्तान, शहबाज सरकार ने दी गीदड़भभकी
Pakistan Reaction on Rajnath Singh's Statement: भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के 'घर में घुसकर मारेंगे' बयान से पाकिस्तान बौखला गया है और शहबाज शरीफ की सरकार ने भारत को गीदड़भभकी देने की कोशिश की है।
पाकिस्तान विदेश मंत्रालय ने शनिवार को भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बयान की निंदा की है और कहा है, कि भारतीय मंत्री लोकसभा चुनाव में लाभ के लेने किए भड़काऊ बयानबाजी कर रहे हैं। पाकिस्तान ने भारतीय रक्षा मंत्री के बयान को "अति-राष्ट्रवादी भावनाएं" करार दिया है।

राजनाथ सिंह के बयान पर भड़का पाकिस्तान
दरअसल, भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को एक टेलीविजन इंटरव्यू के दौरान कहा था, कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार भारत की शांत को बाधित करने वाले आतंकवादियों को नहीं बख्शेगी, चाहे वो भागकर पाकिस्तान में ही क्यों ना छिप गये हों। उन्होंने कहा था, कि पाकिस्तान में छिपने वाले आतंकवादियों का भी हिसाब-किताब किया जाएगा।
राजनाथ सिंह ने कहा, कि भारत में आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने की कोशिश करने के बाद सीमा पार भागने वाले किसी भी व्यक्ति को मारने के लिए भारत, पाकिस्तान में भी प्रवेश करेगा।
राजनाथ सिंह की टिप्पणी उस वक्त आई है, जब ब्रिटिश अखबार द गार्जियन ने अपनी एक रिपोर्ट में दावा किया है, कि "भारत सरकार ने विदेशी धरती पर रहने वाले आतंकवादियों को खत्म करने की एक व्यापक योजना के तहत 2020 से पाकिस्तान में लगभग 20 लोगों को मार डाला है।"
राजनाथ सिंह ने कहा, कि "भारत हमेशा अपने पड़ोसी देशों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखना चाहता है... लेकिन, अगर कोई भारत को बार-बार बुरी नजर दिखाएगा, भारत आएगा और आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा देने की कोशिश करेगा, तो हम उसे नहीं बख्शेंगे।"
जिसपर पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने गीदड़भभकी देते हुए कहा, कि "पाकिस्तान ने हमेशा क्षेत्र में शांति के लिए अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की है। हालांकि, शांति की हमारी इच्छा को गलत मतलब से नहीं समझा जाना चाहिए। इतिहास पाकिस्तान के दृढ़ संकल्प और खुद की रक्षा करने की क्षमता की गवाही देता है।"
पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने कहा है, कि "पाकिस्तान ने 25 जनवरी 2024 को पाकिस्तान की धरती पर इंटरनेशनल हत्या से जुड़ी भारत के खिलाफ अकाट्य सबूत पेश किया था।" विदेश मंत्रालय ने आगे कहा, कि "पाकिस्तानी नागरिकों को मनमाने अंदाज में आतंकवादी करार देना और सजा देने का दावा करना, साफ तौर पर दोषी होने के अभियान को साबित करता है। लिहाजा, अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए यह जरूरी है, कि वह भारत को उसके जघन्य और अवैध कार्यों के लिए जवाबदेह ठहराए।"












Click it and Unblock the Notifications