कुलभूषण जाधव के प्रोपेगैंडा वीडियो जारी कर अपनी छवि चमकाने में जुटा पाकिस्तान
Recommended Video

इस्लामाबाद। पाकिस्तान सरकार ने सोमवार को कुलभूषण जाधव से उनकी मां और पत्नी से मुलाकात करवाई। शीशे के आर-पार की करीब 45 मिनट वाली मुलाकात में पाकिस्तान ने ड्रामा करने में कोई कसर नही छोड़ी। जाधव से मुलाकात के बाद विदेश मंत्रालय ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि इस मामले में उनके रुख में बदलाव नहीं आया है। हालांकि, पाकिस्तान सरकार ने जाधव और उनकी मां व पत्नी से मुलाकात करवाकर एक प्रोपोगैंडा वीडियो भी जारी कर उससे अपना शुक्रिया अदा करवाया।

यह वीडियो किसी प्रोपेगैंडा से कम नहीं है क्योंकि एक ही वीडियो को पाकिस्तान ने अलग-अलग हिस्सों में जारी कर जाधव से अपना शुक्रिया अदा करवाया। इस वीडियो में कुलभूषण जाधव ने कहा, 'मैं इस बैठक के लिए पाकिस्तान और मंत्रालय का आभारी हूं। मैं वास्तव में सभी का आभारी हूं। मैंने अनुरोध किया था कि मैं अपनी मां और पत्नी से मिलूं।' बता दें कि पाकिस्तान ने यह वीडियो मुलाकात से पहले ही रिकॉर्ड कर लिया था।
इससे पहले भी पाकिस्तान ने जाधव का एक वीडियो जारी किया था, जिसमें वो रॉ का एजेंट होने की बात को स्वीकार रहा था। इस मुलाकात के बाद पाकिस्तान ने साथ मेडिकल रिपोर्ट भी जारी की है, जिसमें यह कहा गया है कि उन्होंने जाधव को किसी भी प्रकार का टॉर्चर नहीं किया है। पाकिस्तान ने साथ में यह भी कहा कि यह पहली मुलाकात नहीं, जो कि एक अच्छा संकेत है।
जाधव को पाकिस्तान ने मार्च 2016 में जासूसी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था, जिसके बाद वहां के मिलिट्री कोर्ट ने जाधव के खिलाफ मौत की सजा का फरमान सुनाया था। हालांकि, भारत की कोशिशों के बाद इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस ने जाधव के मौत की सजा पर रोक लगा दी है। शीशे के आर पार वाली इस नापाक मुलाकात को लेकर पाकिस्तान सरकार जिन्ना के जन्म दिन पर इसे मानवीय कदम बताकर कई अलग-अलग मायने निकालकर अपनी छवि चमकाने में जुटी है।












Click it and Unblock the Notifications