जनरल बिपिन रावत की मौत पर क्या बोले पाकिस्तान के लोग और सरकार
पाकिस्तान सेना के उच्च अधिकारियों ने भारत के चीफ़ ऑफ़ डिफ़ेंस स्टाफ़ जनरल बिपिन रावत की हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत पर शोक व्यक्त किया है.
कल तमिलनाडु में जनरल रावत, उनकी पत्नी मधुलिका और 11 अन्य लोग एक हेलीकॉप्टर क्रैश में मारे गए थे.

पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता बाबर इफ़्तिख़ार ने ट्वीट में लिखा, "ज्वांइट चीफ़ ऑफ़ स्टाफ़ कमेटी के चेयरमैन जनरल नदीम रज़ा और सेनाध्यक्ष जनरल क़मर जावेद बाजवा, जरनल बिपिन रावत और उनकी पत्नी की एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में हुई त्रासद मौत पर शोक व्यक्त करते हैं."
इसके साथ ही पाकिस्तानी वायुसेना के प्रमुख अधिकारी एयर चीफ़ मार्शल ज़हीर अहम बाबर सिधू एनआई(एम) ने जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी के साथ 11 लोगों की मौत पर संवेदना प्रकट की है.
https://twitter.com/DGPR_PAF/status/1468585655978573824?s=20
पाकिस्तानी सैनिक ने किया सलाम
भारतीय सीडीएस जनरल बिपिन रावत के असमय निधन पर तमाम भारतीय सैनिकों और पूर्व सैन्य अधिकारियों ने शोक व्यक्त किया है.
भारतीय सैन्य अधिकारी पूर्व ब्रिगेडियर आर एस पठानिया ने ट्विटर पर जनरल रावत की तस्वीर साझा करते हुए उन्हें सलाम लिखा.
इस पर एक पूर्व पाकिस्तानी सैन्य अधिकारी मेजर आदिल रज़ा ने लिखा है कि 'सर, कृपया मेरी संवेदना स्वीकार कीजिए.'
इसके जवाब में ब्रिगेडियर पठानिया ने लिखा कि "आदिल आपका शुक्रिया, एक सैनिक से इसी व्यवहार की उम्मीद थी. आपको सलाम"
इसके जवाब में मेजर आदिल रज़ा लिखते हैं, "बिलकुल सर, एक सैनिक होने के नाते ये एक अच्छा काम है. हमारी पंजाबी लोककथाओं में कहते हैं कि - दुश्मन मरे तो ख़ुशिया मत मनाओ, कभी आपका साजन भी मर जाना है."
https://twitter.com/soldierspeaks/status/1468571880156286979
सोशल मीडिया पर मिली जुली प्रतिक्रिया
इस मौके पर पाकिस्तानी मीडिया, सरकारी अधिकारियों के साथ - साथ तमाम पेशों और समाज के लोगों की ओर से जनरल रावत के असमय निधन पर संवेदना जताई जा रही है.
ट्विटर यूज़र सलमान ख़ान लिखते हैं, "हम कभी भी अपने दुश्मन की मौत पर जश्न नहीं मनाते जब तक कि वह मौत हमारे ख़िलाफ़ युद्ध के मैदान पर न हुई हो. परिवारों के प्रति हमारी संवेदना है."
https://twitter.com/Salman127I/status/1468651114417594376
ट्विटर यूज़र डॉ ज़िया उल हक़ शम्सी लिखते हैं, "मुसलमान होने के नाते हम किसी त्रासदी पर जश्न नहीं मनाते, चाहें वह हमारे सबसे बुरे दुश्मनों के साथ क्यों न घटी हो. हमें सामूहिक रूप से मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना ज़ाहिर करनी चाहिए."
https://twitter.com/haque_shamsi/status/1468633375728541703
रहमान वली इहसास लिखते हैं, "सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और 11 अन्य लोगों के असमय निधन से दुखी और स्तब्ध हूं. उनके प्रति संवेदना ज़ाहिर करता हूं."
https://twitter.com/ihsas1122/status/1468615113536065536
ओमर नवाज़ लिखते हैं, "सीडीएस बिपिन रावत जी और उनकी पत्नी एवं 11 अन्य लोगों की मौत की ख़बर से दुखी हूं. अल्लाह पीड़ित परिवार को ये दुख सहने की ताक़त दे."
https://twitter.com/OmarNaw47068072/status/1468770272056537090
पाकिस्तानी पत्रकार मेहर तरार ने लिखा है, "जनरल रावत और उनकी पत्नी के बच्चों और परिवारों के प्रति संवेदना और इस हादसे में मरने वाले अन्य मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना."
https://twitter.com/MehrTarar/status/1468629798998220810
हालांकि, पाकिस्तानी सोशल मीडिया पर एक वर्ग ऐसा भी है जो इस मौके पर पाकिस्तान और जम्मू - कश्मीर को लेकर भारतीय नीति की आलोचना कर रहा है.
इसके साथ ही इस मौके पर उन बयानों की चर्चा की जा रही है जिनके लिए जनरल रावत चर्चा में आते रहे हैं.
इस मौके पर कुछ पाकिस्तानी लोगों ने ही ऐसे ट्वीटर यूज़र्स की आलोचना की है जिन्होंने जनरल रावत के प्रति नफ़रत भरे ट्वीट किए हैं.
हारून शाहिद नामक ट्विटर यूज़र लिखते हैं, "ट्विटर पर मौजूद कुछ पाकिस्तानियों के लिए. हेलिकॉप्टर क्रैश में कुछ भी मजेदार या जश्न मनाने जैसी कोई बात नहीं. याद रखिए, हमने दो दिन पहले ही अपने दो सैनिकों को खोया है."
https://twitter.com/Haroon_5hahid/status/1468574453097455617
इस पर अहमद नामक एक ट्विटर यूज़र लिखते हैं, "आप जश्न नहीं मनाना चाहते तो मत मनाएं, लेकिन एक तानाशाह की मौत पर शोक प्रकट न करें."
https://twitter.com/BleedGreen777/status/1468634243630780424
हारून शाहिद के ट्वीट पर मेहर तरार लिखती हैं, "पूरी तरह सहमत हूं, हमारा धर्म और सभ्यता किसी की मौत पर मज़ाक उड़ाने और जश्न मनाने की सलाह नहीं देती."
https://twitter.com/MehrTarar/status/1468633761235587080
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)
-
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त -
Fact Check: 14 किलो वाले LPG सिलेंडर में 10 किलो की गैस मिलेगी? क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?












Click it and Unblock the Notifications