पाकिस्तान ने टेरर फंडिंग के खिलाफ कदम उठाने का वादा किया
इस्लामाबाद। ग्लोबल टास्क फोर्स के निर्णय के बाद पाकिस्तान के गृह मंत्री ने कहा है कि वे टेरर फंडिंग और मनी लॉन्ड्रिंग को रोकने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। ग्लोबल मनी लॉन्ड्रिंग वॉचडॉग ने शुक्रवार को पाकिस्तान को अपने टेरर फंडिंग के वॉचलिस्ट में शामिल किया था। अमेरिका की कोशिशों के बाद पाकिस्तान को अब टेरर फंडिंग वॉचलिस्ट में शामिल हो गया है, जिस पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। बताया जा रहा है कि निर्णय से पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था को तगड़ा झटका लगने वाला है।

इसके अलावा, पेरिस में भी पाकिस्तान को 90 दिनों के लिए FATF (Financial Action Task Force) 'ग्रे लिस्ट' में शामिल करने का फैसला लिया गया। अमेरिका और ब्रिटेन ने संयुक्त रूप से FATF को एक लेटर लिखा था, जिसमें पाकिस्तान को टेरर फंडिंग वॉचलिस्ट में शामिल करने के लिए अपील की गई थी।
ग्लोबल टास्क फोर्स के निर्णय से लगे झटके के बाद पाकिस्तान के गृहमंत्री ने शनिवार को कहा कि आतंकवाद के खिलाफ दुनिया के किसी भी देश की तुलना में पाकिस्तान ने सबसे ज्यादा लड़ाई लड़ी है, लेकिन फिर अमेरिकी दबावों का सामना करना पड़ रहा है।
पाकिस्तान को इससे पहले 2012 से 2015 तक FATF के ग्रे लिस्ट में डाला था। हालांकि, गृहमंत्री अहसान इकबाल ने कहा कि इससे देश की अर्थव्यवस्था पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।
पाकिस्तान को ग्रे लिस्ट में शामिल किए जाने के बाद जून से तीन महीनों तक पाक फाइंनेंसियल गतविधियों पर पूरी नजर रखी जाएगी। इसी साल पाकिस्तान मे सीनेट चुनाव होने है और इस बीच अमेरिका की कोशिशों के बाद पाकिस्तान पर कड़ी कार्रवाई करने की कोशिश की गई है।












Click it and Unblock the Notifications