‘दुनिया में बढ़ता जा रहा भारत का प्रभाव’, G-20 की सफलता पर पाकिस्तान में छाए PM मोदी, लोगों ने की जमकर तारीफ
भारत में 9-10 सितंबर को जी20 समिट का सफल आयोजन हुआ। दिल्ली लीडर्स डिक्लेरेशन (एनडीएलडी) को सर्वसम्मति के साथ स्वीकारे जाने के बाद भारत की दुनिया में धाक बढ़ी है। भारत की छवि दुनियाभर में तेजी से विकसित होने की दिशा में बढ़ते राष्ट्र के रूप में बनी।
भारत सरकार की कूटनीति अब पाकिस्तान में भी प्रशंसा हो रही है। पाकिस्तान में लोग भारत की विदेश नीति की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

पाकिस्तान में एक शख्स ने कहा, ''मुझे लगता है कि हम अपनी विदेश नीति में विफल रहे हैं और इसी वजह से जी-20 शिखर सम्मेलन हमारे पड़ोसी देश में हो रहा है और राष्ट्राध्यक्ष आ रहे हैं। पिछले 5-6 वर्षों में हमारी अर्थव्यवस्था और सुरक्षा स्थिति खराब हो गई है। दुनिया ने हमें किनारे कर दिया है..."
एक अन्य शख्स ने कहा कि जब 20 बड़े देशों के प्रमुख किसी एक देश में एकसाथ जाते हैं, तो यह उस देश के लिए सम्मान की बात होती है। जी-20 शिखर सम्मेलन में दुनियाभर के नेताओं के शामिल होने से भारतीय अर्थव्यवस्था को कई लाभ मिलेंगे।
भारत आने से पहले सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस पाकिस्तान जाने वाले थे लेकिन अचानक उन्होंने अपना ये दौरा टाल दिया। इसे लेकर पाकिस्तान में भारी नाराजगी है। एक शख्स ने कहा, "वहां सऊदी अरब के शासक आए थे और लोगों को उम्मीद थी कि वह यहां भी आएंगे, लेकिन वह नहीं आए।
शख्स ने आगे कहा कि जब इतना बड़ा सम्मेलन होता है तो लोग देखते हैं कि देश आगे बढ़ रहा है।" एक अन्य पाकिस्तानी निवासी ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री मोदी की दुनिया के नेताओं के साथ जो तस्वीरें आई हैं, वो दुनिया को भारत की सकारात्मक तस्वीर दिखाने में कामयाब रही है।
उसने आगे कहा कि आज जब हम अपनी अर्थव्यवस्था को बचाने की कोशिश कर रहे हैं, तो भारत शीर्ष 20 देशों की मेजबानी कर रहा है। भारत ने अच्छा कदम उठाया है। ये भारतीयों के लिए गर्व का पल था।
एक अन्य शख्स ने कहा कि सऊदी अरब के 'क्राउन' पाकिस्तान नहीं आए लेकिन वे पड़ोसी देश पहुंचे थे। इससे पता चलता है कि भारत दुनिया के लिए कितना महत्वपूर्ण हो गया है। शख्स ने आगे कहा कि हैरानी की बात तो ये थी कि बांग्लादेश को भी आमंत्रित किया गया था, लेकिन पाकिस्तान को आमंत्रित नहीं किया गया।












Click it and Unblock the Notifications