Pakistan में पुलिस वैन के उड़े परखच्चे! पहले धमाका, फिर बरसाई अंधाधुंध गोलियां, आतंकियों ने खुलेआम मचाई तबाही

Pakistan Police Van IED Blast: पाकिस्तान का खैबर पख्तूनख्वा प्रांत (Khyber Pakhtunkhwa provinc) एक बार फिर भीषण आतंकी हमले से दहल उठा है। सोमवार को टैंक जिले में आतंकियों ने पुलिस की एक बख्तरबंद गाड़ी (Armoured Vehicle) को निशाना बनाकर आईईडी (IED) धमाका किया।

इस ब्लास्ट में 7 पुलिसकर्मियों की दर्दनाक मौत हो गई। इस हमले का एक रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो भी सामने आया है, जो आतंकियों की क्रूरता को बयां कर रहा है।

police van ied blast

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) से जुड़े एक स्पेशल यूनिट ने गश्त कर रही पुलिस गाड़ी को निशाना बनाया। जैसे ही गाड़ी एक निश्चित पॉइंट पर पहुंची, रिमोट कंट्रोल के जरिए जोरदार धमाका किया गया। धमाका इतना शक्तिशाली था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और वह सड़क किनारे पलट गई। खौफनाक बात यह है कि ब्लास्ट के बाद आतंकियों ने सड़क पर तड़प रहे घायल पुलिसकर्मियों पर नजदीक से गोलियां भी बरसाईं।

मारे गए पुलिसकर्मियों में SHO और सब-इंस्पेक्टर शामिल

टैंक जिले के डिप्टी पुलिस चीफ परवेज शाह के अनुसार, 5 पुलिसकर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि 2 ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जान गंवाने वाले जवानों में एक थाना प्रभारी (SHO), एक सब-इंस्पेक्टर, एलीट फोर्स के तीन जवान और ड्राइवर शामिल हैं।

पाकिस्तान सरकार का बयान

इस हमले पर दुख जताते हुए पाकिस्तान के आंतरिक मंत्री मोहसिन नकवी (Mohsin Naqvi) ने कहा कि, 'बहादुर पुलिसकर्मियों ने राष्ट्र के शांतिपूर्ण भविष्य के लिए आज अपना बलिदान दिया है।' पाकिस्तान में पिछले कुछ महीनों में विशेषकर खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान प्रांतों में सुरक्षा बलों और पुलिस पर हमलों में भारी तेजी देखी गई है।

अफगानिस्तान के साथ बढ़ा तनाव

इस हमले ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच कूटनीतिक दरार को और गहरा कर दिया है। पाकिस्तान का आरोप है कि अफगान तालिबान TTP आतंकियों को अपनी जमीन पर पनाह दे रहा है। जहां से वे पाकिस्तान के खिलाफ हमलों की साजिश रचते हैं। हालांकि, काबुल इन आरोपों को सिरे से खारिज करता रहा है। साल 2021 में तालिबान के सत्ता में आने के बाद से दोनों देशों के बीच सीमा विवाद और सुरक्षा को लेकर रिश्ते अब तक के सबसे खराब दौर में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+