इमरान खान ने की जर्मन चांसलर एंजेला मार्केल से बात, उठाया कश्मीर का मसला

नई दिल्ली। पाकिस्तान के पीएम इमरान खान ने शुक्रवार को जर्मनी की चांसलर एंजेला मार्केल से पोन पर बातचीत की। बातचीत के दौरान इमरान ने मार्केल के सामने भारत सरकार के जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे को खत्म करने का मामला उठाया। कश्मीर में भारत की ओर से उठाए हालिया कदमों को घाटी के लोगों के मानवाधिकारों पर हमला और क्षेत्र में शांति के लिए खतरा बताते हुए भारत पर दबाव डालने की मांग की।

pakistan pm imran khan talks with germany chancellor angela merkel kashmir issue

जानकारी के मुताबिक, मार्केल ने पाक पीएम को बातचीत के जरिए तनाव कम करने तथा मुद्दे को शांतिपूर्ण तरीके से हल करने की सलाह दी। उन्होंने ये भी कह कि जर्मनी हालात पर करीब से नजर बनाए हुए है। ये पहला मौका नहीं है जब पाकिस्तान ने किसी राष्ट्र प्रमुख को फोन पर कश्मीर का मामला उठाया हो। 5 अगस्त के बाद से ही पाकिस्तान के हुक्मरान अमेरिका, ब्रिटेन, चीन और अरब के मुल्कों के सामने कश्मीर मामले को उठा रहे हैं। पाक की ओर से कहा जा रहा है कि भारत का कश्मीर में हालिया बदलाव बिल्कुल गलत है और पूरी दुनिया इस पर ध्यान दे। ज्यादातर देशों ने मामले पर सधा हुआ पक्ष रखते हुए आपसी बातचीत पर ही जोर दिया है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कश्मीर मुद्दे पर मध्यस्थता की भी बात कह चुके हैं।

5 अगस्त को भारत सरकार ने जम्मू कश्मीर को दो केंद्रशासित राज्यों में बांटने का फैसला किया था। इसके बाद से पाकिस्तान और चीन भड़के हुए हैं। चीन और पाकिस्तान की मांग पर यूएन में भी मामलो को लेकर एक बैठक हो चुकी है। हालांकि इस बैठक के बाद कोई बयान नहीं जारी किया गया था। वहीं कश्मीर में भी हालात तनावपूर्ण हैं। 5 अगस्त से राज्य के तीन पूर्व सीएम समेत करीब करीब सभी नेता हिरासत में हैं। घाटी में ज्यादातर जगहों पर कर्फ्यू जैसे हालात हैं। हालांकि बीते कुछ दिन में सेना और प्रशासन ने ढील दी है लेकिन अभी भी दूसरे राज्यों से जा रहे नेताओं को प्रशासन एयरपोर्ट से ही लौटा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+