कोरोना के खिलाफ जंग में फेल हुए पीएम इमरान खान, सेना ने संभाला मोर्चा, क्‍या पाकिस्‍तान में फिर होगा तख्‍तापलट?

नई दिल्‍ली। कोरोना वायरस ने पाकिस्‍तान में भी कहर बरपा रहा है। यहां इस जानलेवा वायरस से 13 हजार 323 लोग संक्रमित हैं। 281 लोगों की मौत हो चुकी है। इस वायरस ने पाकिस्‍तान की सत्ता को हिला कर रख दिया है। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्‍योंकि कोरोना से जंग में फिसड्डी साबित हो रहे पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान को एक बार फिर शक्तिशाली सेना ने किनारे कर दिया है। समाचार एजेंसी एएनआइ की एक रिपोर्ट से इन अटकलों को और बल मिला है। विशेषज्ञों का मानना है कि लॉकडाउन के फैसले पर इमरान सरकार की देरी की वजह से पाकिस्तान में कोरोना की स्थिति बिगड़ी। यही नहीं महामारी से निपटने में भी सरकार की नाकामी को देखते हुए सेना को आगे आना पड़ा है। इससे जाहिर हो रहा है कि सेना का यकीन इमरान से डिगने लगा है।

Recommended Video

    Coronavirus: Pakistan की Army ने Imran Khan को किया साइडलाइन, संभाला मोर्चा | वनइंडिया हिंदी
    फिर हुआ साबित- पाकिस्‍तान की सत्ता का असली कमान सेना के हाथ

    फिर हुआ साबित- पाकिस्‍तान की सत्ता का असली कमान सेना के हाथ

    फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इमरान खान ने 22 मार्च को देश के नाम संबोधन में देशव्यापी लॉकडाउन लगाने से इनकार कर दिया था। इसके पीछे उनका तर्क था कि इससे गरीबों के सामने नौकरी और खाने का संकट पैदा हो जाएगा। हालांकि, उनकी फजीहत तब हो गई जब इमरान के एलान के 24 घंटे बाद ही पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल बाबर इफ्तिखार ने देश में लॉकडाउन लागू करने की घोषणा कर दी। इसके चलते लॉकडाउन लागू होने के साथ ही पूरे देश में सेना को तैनात कर दिया गया। इसके साथ ही नेशनल कोर कमेटी कोरोना वायरस की स्थिति पर नजर रख रही है। एक रिटायर्ड सैन्य अधिकारी ने बताया कि इमरान सरकार ने कोविड-19 पर काबू पाने में बड़ी खाई छोड़ दी थी। सेना इसी खाई को पाटने की कोशिश कर रही है। ऐसे में इसके अलावा कोई और रास्ता नहीं था।

    फैसला कौन ले रहा- सेना या इमरान?

    फैसला कौन ले रहा- सेना या इमरान?

    कोरोना संकट ने एक बार फिर से पाकिस्तान में यह सवाल पैदा कर दिया है कि आखिर फैसले अब कौन ले रहा है, सेना या साल 2018 में सत्ता में आए इमरान खान। बता दें कि सेना के सहयोग से ही इमरान खान सत्ता में आए थे। सैन्यबलों ने कोरोना वायरस के इस संकट को एक अवसर के रूप में लिया है, जो इमरान खान की क्षमताओं पर सवाल खड़े कर रही है। इससे पहले इमरान खान के युवाओं को आगे आने और कोरोना रिलीफ टाइगर्स फोर्स में शामिल होने की अपील की थी, जिस पर उनका काफी मजाक उड़ा था।

    चीन ने भी दिया पाकिस्‍तान को गच्‍चा

    चीन ने भी दिया पाकिस्‍तान को गच्‍चा

    कोरोना के खिलाफ लड़ाई में इमरान ने अपने दोस्‍त चीन से काफी उम्‍मीदें सजों रखी थीं, लेकिन उसने भी उनका साथ नहीं दिया। बीते दिनों पाकिस्‍तान में चीन से मास्‍क की खेप आई थी, जिसे अंडरगारमेंट्स से बना बताया गया था। इन रिपोर्टों के बाद इमरान की काफी किरकिरी हुई थी। अब पाकिस्‍तान में आलम यह है कि वहां डॉक्‍टर पीपीई किटों के बगैर ही संक्रमितों का इलाज करने को मजबूर हैं। कई जगहों पर डॉक्‍टरों का धरना-प्रदर्शन भी चल रहा है। पाकिस्‍तान में मेडिकल स्‍टाफ बदहाल हो चुके सिस्‍टम को कोस रहे हैं। अब तक 160 से ज्‍यादा डॉक्‍टर संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+