क्या सच में टूट गई इमरान खान की तीसरी शादी? पत्नी बुशरा ने छोड़ा घर? क्या है सच?
नई दिल्ली, 14 फरवरी। पाकिस्तान के पीएम इमरान खान एक बार फिर से अपने पर्सनल कारणों के कारण सुर्खियों में आ गए हैं। दरअसल पाकिस्तान के एक पत्रकार ने दावा किया है कि इमरान खान का अपनी तीसरी पत्नी बुशरा बीबी से झगड़ा हो गया है और दोनों के बीच में बातें इतनी ज्यादा बढ़ गई हैं कि दोनों अब अलग-अलग रह रहे हैं। बुशरा अपने पति इमरान खान का घर छोड़कर अपनी क्लोज फ्रेंड फराह खान के घर पर रही हैं। हालांकि जैसे ही ये खबर सामने आई वैसे ही सोशल मीडिया पर पाक पीएम को लेकर बातें होने लगीं और देखते ही देखते लोग इमरान खान, उनकी पर्सनल लाइफ और उनकी पार्टी पर टिप्पणी करने लगे।

क्या सच में टूट गई इमरान खान की तीसरी शादी?
बवाल बढ़ते देख फराह खान ने इस बारे में Tweet किया कि ' ये खबर सरासर झूठी है। कोई राजनीति में इतना नीचे कैसे गिर सकता है? बुशरा मेरे पास नहीं बल्कि इस्लामाबाद में पीएम इमरान खान के आवास में रह रही हैं। इस खबर का कोई भी सिर-पैर नहीं है।'

शाहबाज गिल ने खबर को बताया गलत
तो वहीं दूसरी ओर एक्सप्रेस ट्रिब्यून में छपी खबर के मुताबिक इमरान खान के विशेष सहायक शाहबाज गिल ने भी रविवार को पत्रकार के दावे को पूरी तरह खारिज कर दिया और कहा कि पत्रकार के खिलाफ कोर्ट में मामला दर्ज किया गया है। इस तरह से देश की फर्स्ट लेडी के बारे में अफवाएं फैलाने वाले को कोर्ट जरूर कड़ी सजा देगा।

इमरान खान इस वक्त अपनी तीसरी पत्नी से काफी परेशान हैं?
आपको बता दें कि पत्रकार ने ये भी दावा किया है कि 'इमरान और बुशरा के बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा। सियासी तौर पर चारों ओर से घिरे इमरान खान इस वक्त अपनी तीसरी पत्नी से काफी परेशान हैं। दोनों के बीच झगड़े हो रहे हैं और इसी वजह से बुशरा ने इमरान का घर छोड़ दिया है ओर वो अपनी दोस्त के पास आ गई हैं तो वहीं इमरान खान भी इस हद तक अपनी पत्नी से नाराज हैं कि उन्होंने बुशरा के जाने के बाद अपने घर के माली, कुक और ड्राइवर को चेंज कर दिया है।'

बुशरा की भी दूसरी शादी है
मालूम हो कि बुशरा बीवी, इमरान खान की तीसरी पत्नी हैं। इमरान खान इससे पहले भी दो बार निकाह कर चुके हैं। उनकी पहली शादी जेमिमा गोल्डस्मिथ से साल 1995 में हुई थी लेकिन साल 2004 में उनका तलाक हो गया जिसके 11 साल बाद इमरान खान ने रेहम खान से दूसरी बार शादी की थी लेकिन मात्र 8 महीने बाद ही दोनों का तलाक हो गया था, इसके बाद इमरान ने बुशरा से साल 2018 में तीसरी बार शादी की।

'आध्यात्मिक हीलर' हैं बुशरा
जबकि बुशरा की भी ये दूसरी शादी है, उन्होंने साल 1989 में खवार फरीद मेनका से शादी की थी। फरीद मेनका कस्टम ऑफिसर थे। बुशरा को 5 बच्चें भी है। साल 2017 मेंबुशरा का मेनका से तलाक हो गया था।बुशरा बीबी का जन्म 16 अगस्त 1974 को एक मुस्लिम पंजाबी राजपूत परिवार में हुआ था। वो मध्य पंजाब के Wattoo Rajput खानदान से ताल्लुक रखती हैं। बुशरा खुद को 'आध्यात्मिक हीलर' बताती हैं।
रेहम को छोड़कर बुशरा से शादी की थी
पाकिस्तान मीडिया में कहा जाता है कि बुशरा ने इमरान ने कहा था कि अगर वो अपनी पत्नी को छोड़कर उससे शादी कर लेंगे तो इमरान खान प्रधानमंत्री बन जाएंगे और इसी वजह से इमरान खान ने रेहम को छोड़कर बुशरा से शादी की थी। हालांकि इमरान ने इन दावों को गलत बताया है।

पहली शादी से दो बेटे अमरान खान को जेमिमा
इमरान खान शादी से पहले अक्सर धार्मिक कार्यों के संबंध में उनके पास जाते रहते हैं। बाद में दोनों दोस्त बन गए और फिर इमरान खान ने एक दिन उनके सामने शादी का प्रस्ताव रख दिया और फिर दोनों ने शादी कर ली। इमरान खान को अपनी पहली शादी से दो बेटे अमरान खान को जेमिमा खान हैं। हालांकि अपने की इंटरव्यू में इमरान ने हमेशा कहा है कि 'बुशरा से वो अपनी हर बात शेयर करते हैं, वो उन्हें सही राह दिखाती हैं, वो अपनी जिंदगी की कल्पना भी उनके बिना नहीं कर सकते हैं।'












Click it and Unblock the Notifications