पाकिस्तान के पेशावर मस्जिद में भीषण धमाका, अब तक 61 की मौत, TTP ने ली जिम्मेदारी
पाकिस्तान के पेशावर में मस्जिद पर हुए आत्मघाती हमले की जिम्मेदारी तालिबान ने ली है। अब सवाल ये उठ रहे हैं 4 लेयर कि सिक्योरिटी आतंकि कैसे भेदने में कामयाब हुए।

Pakistan Peshawar BLast: पाकिस्तान के पेशावर शहर में भीषण बम ब्लास्ट किया गया है, जिसमें अभी तक 61 लोगों के मौत हो गई है, वहीं लगभग 200 लोगों के घायल होने की खबर है। डॉन न्यूज टीवी पर दिखाए गए फुटेज के मुताबिक, पेशावर के पुलिस लाइंस इलाके में एक मस्जिद में विस्फोट की सूचना मिली है। वहीं, टेलीविजन रिपोर्टों में कहा गया है, कि विस्फोट दोपहर करीब 1:40 बजे (स्थानीय समयानुसार) हुआ, जब ज़ुहर की नमाज़ अदा की जा रही थी। हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान तालिबान (TTP) ने ली है।
पाकिस्तान के पेशावर में धमाका
डॉनन्यूज टीवी के मुताबिक, इलाके में आपात स्थिति लागू कर दी गई है और इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। वहीं, जियो न्यूज ने अपनी रिपोर्ट में कहा है, कि फिलहाल 61 की मौत और लगभग 200 लोगों के घायल होने की खबर है और ये बम धमाका एक आत्मघाती हमलावर ने किया है। सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार, आत्मघाती हमलावर नमाज़ के दौरान अग्रिम पंक्ति में मौजूद था और उसी वक्त उसने खुद को उड़ा लिया, जिससे ज़ोहर की नमाज़ अदा करने वाले दर्जनों नमाजी घायल हो गए। घायलों को पेशावर के लेडी रीडिंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जियो न्यूज के मुताबिक, ज्यादातर घायलों की स्थिति काफी ज्यादा नाजुक बताई जा रही है। वहीं, जिस जगह पर ये ब्लास्ट हुआ है, वो एक वीआईपी इलाका है और बड़े पुलिस अधिकारियों के घर हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, ये इलाका पुलिस लाइन क्षेत्र में हुआ था, इसलिए मस्जिद में नमाज पढ़ने वालों में ज्यादातर पुलिसवाले थे। वहीं, धमाके के दौरान मस्जिद में करीब 400 से ज्यादा लोगों के होने की पुष्टि की गई है और धमाके बाद मस्जिद पूरी तरह से गिर गया है और कई लोगों के मलबे में फंसे होने की भी रिपोर्ट दर्ज की गई है।
मस्जिद में चार लेयर की सिक्योरिटी थी। करीब 300 पुलिसकर्मी मस्जिद में सुरक्षा के लिए तैनात किए गए थे। अब सवाल ये उठ रहे हैं कि इसे भेदने में कैसे आतंकी कामयाब हुए।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे
-
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन












Click it and Unblock the Notifications