भारत के दुश्मनों के खात्मे पर Pakistan बौखलाया! खुद सुनाई Dhurandhar-2 स्टाइल से आतंकियों की मौत की दास्तां
Pakistan Panics Over India: पाकिस्तान में एक बार फिर सनसनीखेज हत्या ने पूरे देश में हड़कंप मचा दिया है। लाहौर के पास मुरिदके में लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के प्रमुख कमांडर बिलाल आरिफ सलाफी की ईद-उल-फित्र की नमाज के ठीक बाद क्रूर हत्या कर दी गई। गोली और चाकू से की गई इस वारदात को कई लोग 'धुरंधर-2' स्टाइल में देख रहे हैं, जहां भारत-विरोधी तत्वों का टारगेटेड एलिमिनेशन हो रहा है।
पाकिस्तानी सुरक्षा एजेंसियां इसे साधारण पारिवारिक विवाद नहीं, बल्कि बड़ी साजिश का हिस्सा मान रही हैं। पाकिस्तानी न्यूज चैनल पर खुद एंकर ने आतंकियों की मौत की दास्तां सुनाई। आइए जानते हैं...

Bilal Arif Salafi Murder: बिलाल आरिफ सलाफी की हत्या का क्या है केस?
21 मार्च 2026 (ईद का दिन): नमाज के तुरंत बाद मारकज तैयबा (LeT का मुख्यालय, जो पहले क्षतिग्रस्त हो चुका था) के अंदर हमला हुआ। पहले गोली मारी गई, फिर चाकू से कई बार वार किए गए। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में बिलाल खून से लथपथ जमीन पर पड़े दिख रहे हैं, जबकि लोग घबराहट में भाग रहे हैं। कुछ रिपोर्ट्स में हमलावर के रूप में एक महिला और पुरुष का जिक्र है, कुछ में परिवार के सदस्यों द्वारा हत्या बताई जा रही है। पाकिस्तानी पुलिस ने कुछ संदिग्धों को गिरफ्तार किया, लेकिन मकसद अभी स्पष्ट नहीं।
Pakistani Media Panic-'Dhurandhar-2' Style Death: पाकिस्तानी मीडिया में खलबली, धुरंधर-2 स्टाइल से मौत
सामा टीवी की एंकर किरण नाज का खौफ प्राइम टाइम में साफ देखा गया। बौखलाहट में एंकर ने पैनल में बैठे शख्स से पूछा कि सबसे पहले यह बताइए कि एक के बाद एक ऐसे शख्स का कत्ल हो रहा है, जो कहीं न कहीं इंडिया को मतलूब (मकसद) है। आगे पूछा कि भारत के दुश्मनों का खात्मा कौन कर रहा है?
2022 से शुरू हुआ 'सिलसिला' - भारत-विरोधी टारगेट्स की मौतें
एंकर से सवाल पर जवाब में पाकिस्तान में 2022 से अब तक कई ऐसी हत्याओं की गुत्थी खुली, जिसमें भारत-विरोधी या आतंकी संगठनों से जुड़े दहशतगर्दों का सर्वनाश हो गया। कुछ प्रमुख मामलों का जिक्र किया गया। बताया गया-
- जनवरी 2022: सिंध के सलीम रहमानी (LeT से जुड़े) की हत्या। सिंधु देश आर्मी ने जिम्मेदारी ली, जिसे पाकिस्तान, भारत की RAW का प्रॉक्सी मानता है।
- कराची: मोहम्मद जाहिद (कंधार हाईजैकिंग से जुड़े) की हत्या।
- इस्लामाबाद-लाहौर: सिख रहनुमा और अन्य की हत्याएं।
- 2023-2025: कई LeT, JuD, HM कमांडर्स की टारगेटेड किलिंग्स (जैसे शाहिद लतीफ, मुहम्मद रियाज)।
- 2025: JuD के जिया उर रहमान और अब्दुल रहमान की हत्याएं।
इनमें से ज्यादातर क्लोज-रेंज शूटिंग या स्टैबिंग से हुईं। पाकिस्तानी इंटेलिजेंस का दावा है कि भारतीय RAW ने UAE/अफगान प्रॉक्सी रिक्रूट किए और लोकल सेल के जरिए ऑपरेशन चलाए। साथ ही पंजाब आईजी डॉ. उस्मान अनवर की प्रेस कॉन्फ्रेंस का भी जिक्र किया। बताया गया कि उस्मान ने स्पष्ट नाम लिए बिना इशारा किया कि एक खाड़ी मुल्क से प्लानिंग हुई और हैंडलर्स पड़ोसी मुल्क (भारत) से जुड़े हैं। यह दो साल में पहली बार ऐसा है, जब पाकिस्तान ने भारत पर इतने खुलकर इल्जाम लगाए।
पाकिस्तान खुद 'प्रॉक्सी वॉर' का शिकार?
- पाकिस्तान ने दशकों तक आतंकी नेटवर्क को भारत के खिलाफ इस्तेमाल किया, लेकिन अब उल्टा असर हो रहा है।
- GTI 2026: पाकिस्तान दुनिया का सबसे आतंक प्रभावित देश (2025 में 1,139 मौतें)।
- TTP जैसे ग्रुप्स ने 56% मौतें कीं।
- LeT जैसे संगठनों में आंतरिक दरार और प्रॉक्सी हमले बढ़े।
यह सिलसिला कश्मीरी जिहादी तंजीमों, मुंबई अंडरवर्ल्ड और भारत-मुखालिफ तत्वों को टारगेट करता दिख रहा है। पाकिस्तान इसे RAW की प्रॉक्सी वॉर कह रहा है, जबकि भारत ने कभी आधिकारिक तौर पर जिम्मेदारी नहीं ली।
खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे
पाकिस्तान की बौखलाहट साफ नजर आ रही है। 'धुरंधर-2' फिल्म में पाकिस्तान की काली असलियत सामने आई, जिसे शायद वो पचा नहीं पा रहा है। बिलाल आरिफ सराफी की हत्या ने पाकिस्तान को और बौखला दिया है।












Click it and Unblock the Notifications