Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पाकिस्तान ने लखवी की हिरासत के आदेश दिए

इस्लामाबाद। पाकिस्तान सरकार ने शनिवार को मुंबई हमले की साजिश के मुख्य आरोपी जकिउर रहमान लखवी को एकबार फिर हिरासत में लेने के आदेश दिए हैं। खैबर न्यूज के मुताबिक, इस्लामाबाद उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को उसकी हिरासत को अवैध करार देते हुए तत्काल उसकी रिहाई के आदेश दिए थे।

Pakistan orders to arrest of Zaki Ur Rehman Lakhvi

इस्लामाबाद के उपायुक्त ने इसके बाद लखवी की रिहाई के आदेश दिए थे। भारत ने इस्लामाबाद उच्च न्यायालय के आदेश पर कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की थी और पाकिस्तान के उच्चायुक्त अब्दुल बासित को तलब कर विरोध दर्ज किया था। इसी तरह पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने भारतीय उच्चायुक्त को समझौता एक्सप्रेस मामले में फैसले को लेकर हो रही देरी पर विरोध जताने के लिए तलब किया था।

लखवी सहित छह अन्य संदिग्धों को फरवरी 2009 से हिरासत में लिया गया था। उस पर नवंबर 2008 में मुंबई हमले की साजिश का आरोप है, जिसमें 166 लोगों की जान चली गई थी, जबकि 600 से अधिक घायल हो गए थे।

इस बीच, अमेरिका ने कहा कि वह इस गतिविधि पर करीबी निगाह बनाए हुए हैं। विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता जेन साकी ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिका को ऐसी उम्मीद है कि पाकिस्तान मुंबई हमले के दोषियों को न्याय के कटघरे में लाने की अपनी प्रतिबद्धता पर कायम रहेगा।

हालांकि, उन्होंने मौजूदा मामले पर किसी तरह के परिणाम का अनुमान लगाने से इंकार कर दिया।

उन्होंने कहा, "पाकिस्तान सरकार ने मुंबई हमले के साजिशकर्ताओं, धन देने वालों और इसको प्रायोजित करने वालों को न्याय के कटघरे में लाने का संकल्प लिया था और हम पाकिस्तान से अपील करते हैं कि वह अपनी प्रतिबद्धता पर कायम रहे।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+